8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raju Srivastav : जब मुंबई फिल्म सिटी में मौका न मिलने के दर्द को नहीं छिपा सके थे राजू श्रीवास्तव

Raju Srivastav चाहते थे कि यमुना एक्सप्रेसवे फिल्म सिटी की निर्माण के बाद उन प्रतिभाओं को सपने सच करने मौका मिले जो मुंबई में काम के लिए भूखी प्यासी भटक रही हैं। फिल्म सिटी की समीक्षा के लिए गजोधर भैया कई बार ग्रेटर नोएडा आए और फिल्म सिटी की साइट का भी निरीक्षण किया था।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Sep 21, 2022

raju-srivastava-could-not-hide-the-pain-of-not-getting-a-chance-in-mumbai-film-city.jpg

राजू श्रीवास्तव के रूप में देश ने एक प्रतिभावान कलाकार को खो दिया है। राजू श्रीवास्तव ने हास्य कलाकार के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई थी, लेकिन फिल्म जगत से मिले कटू अनुभव और दर्द को वह कभी छुपा नहीं पाते थे। यही कारण है कि जब यमुना एक्सप्रेसवे फिल्म सिटी की निर्माण की बात आई तो वह उत्तर प्रदेश विकास परिषद के अध्यक्ष के रूप इससे जुड़े। वह कई बार ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी की समीक्षा के लिए आए भी थे और अधिकारियों के साथ बैठक के बाद फिल्म सिटी की साइट का भी निरीक्षण किया था।

उत्तर प्रदेश विकास परिषद के अध्यक्ष के रूप में राजू श्रीवास्तव पिछले साल 10 फरवरी को ग्रेटर नोएडा में फिल्म सिटी की प्रगति की समीक्षा करने के लिए आए थे। तब उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में उन प्रतिभाओं को सपने सच करने मौका दिया है, जो प्रतिभाएं मुंबई में काम के लिए भूखी-प्यासी भटक रही हैं। उन्होंने कहा था कि यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बनने वाली फिल्म सिटी से इन कलाकारों को घर में बैठे रोजगार और प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़े - राजू श्रीवास्तव उर्फ गजोधर भईया का AIIMS में निधन, CM योगी ने जताया दुख

फिल्म सिटी पर सवाल उठाने वालों को लगाई थी लताड़

उन्होंने कहा था कि मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई में फिल्म सिटी हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में इसके बनाए जाने से क्यों हो हल्ला मच रहा है। उन्होंने कहा था कि मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री को यहां शिफ्ट नहीं किया जा रहा है, बल्कि यह सुविधाओं का विस्तार है। जहां लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, वे वहीं पर जाएंगे। यमुना प्राधिकरण में विकसित होने वाली फिल्म सिटी में फिल्म निर्माण की सभी सुविधाएं होंगी। प्री से लेकर पोस्ट प्रोडक्शन का काम यहां होगा।

यह भी पढ़े - जानें कैसा रहा राजू श्रीवास्तव के फर्श से अर्श तक पहुंचने का सफर

कहा था, सच होंगे यूपी के युवाओं के सपने

उस दौरान राजू श्रीवास्तव ने मुंबई फिल्म सिटी में मौका नहीं मिलने के अपने दर्द और अपने अनुभव को भी साझा किया था। वह चाहते थे कि मुंबई जाकर काम की तलाश में भूखी-प्यासी भटकने वाली यूपी की प्रतिभाओं को यहां मौका मिले। यहां फिल्म सिटी में उनके सपने सच हो सकें। लेकिन, फिल्म सिटी के निर्माण का सपना पूरा होने से पहले ही राजू श्रीवास्तव दुनिया से रुखसत हो गए हैं।