5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोदी के मंत्री ने कहा- हम दुनिया के विकसित देशों के साथ कदमताल को तैयार, देखें Video

Highlightsसिम्बायोसिस डीम्ड यूनिवर्सिटी के नए कैंपस की शुरुआतकेंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने किया उद्घाटनबोले- देश में बढ़ रही शिक्षा की गुणवत्ता

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Sep 25, 2019

noida.jpg

नोएडा. सेक्टर-62 स्थित सिम्बायोसिस डीम्ड यूनिवर्सिटी ने अपने नए कैंपस की शुरुआत की है। कैंपस का उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने किया। इसमें योग गुरु स्वामी रामदेव भी बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निशंक ने कहा कि शिक्षा से सिर्फ उनका ही भला नहीं होता है, जो शिक्षा प्राप्त कर हैं या जो शिक्षित हैं। शिक्षा से पूरी दुनिया का भला हो रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में गुणवत्ता का स्तर बढ़ रहा है। हम दुनिया के विकसित देशों के साथ कदमताल करने को तैयार हैं।

यह भी पढ़ें- 'अब सोनिया व राहुल गांधी जाएंगे जेल'

इस मौके पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि सरकार के सकारात्मक कदम से शिक्षण संस्थानों को भी आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। एचआरडी मंत्री ने कहा कि भारत की अपनी विशेषता है। इसलिए हम आज विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में पड़ोसियों से नहीं पट रही है, लेकिन भारत ही ऐसा देश है, जो पूरी दुनिया को एकसूत्र में पिरोने की सफल कोशिश कर रहा है। अब साधारण परिवारों में भी असाधारण काम करने वाले पैदा हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यद्यपि यहां यह उदाहरण उचित नहीं है, लेकिन नैपोलियन और हिटलर भी जोरदार शख्सियत थे। दोनों साधारण परिवारों में पैदा हुए और असाधारण काम किए।

वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान बाबा रामदेव ने कहा कि देश की प्रगति और आर्थिक उन्नति सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सरकार की तारीफ की और कहा कि तमाम योजनाओं को बनाने में सरकार ने श्रेष्ठ कार्य किया है। मंदी के बाबत पूछे गए सवाल पर बाबा रामदेव ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था नए दौर से गुजर रही है। नोटबंदी और जीएसटी जैसे बदलावों से कुछ दिक्कतें हैं, लेकिन इसके दीर्घकालीन परिणाम सुखद होंगे। उन्होंने कहा कि कुछ सेक्टरों में सुस्ती है, लेकिन शीघ्र ही उससे उबर जाएंगे।

यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रोफेसर डॉ. विद्या येरवडेकर ने कहा कि सिम्बयोसिस की शाखाएं देश के छह शहरों में हैं, लेकिन नोएडा में कैंपस खोलने के लिए उन्हें अलग-अलग विभागों से अनुमति लेने के लिए कई साल लग गए। उन्होंने कहा कि सिर्फ एनओसी लेने में दो वर्ष का समय लग गया। जबकि डेढ़ साल में कैंपस बनकर तैयार हो गया।

यह भी पढ़ें- VIDEO: हाउडी से दुनिया में ऐसे ही नहीं बजाया मोदी ने डंका, बाबा रामदेव ने बताई यह वजह