26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोएडा की सोसायटी में रेव पार्टी का खुलासा, 5 आरोपी सहित 35 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Rave Party in Noida: नोएडा की एक सोसाइटी से पुलिस 35 लोगों को रेव पार्टी के आरोप में हिरासत में लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Sanjana Singh

•

Updated: 10 Aug 2024, 12:04 PM IST

rave party in noida

rave party in noida

Rave Party in Noida: यूपी के नोएडा की हाईराइज सोसायटी के एक फ्लैट में एक हाई प्रोफाइल रेव पार्टी का मामला सामने आया है। यहां नशे में धुत दर्जनों छात्रों ने हंगामा किया, जिसके बाद सोसाइटी के लोगों ने पुलिस बुला ली। घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने फ्लैट में नियमों के खिलाफ जाकर पार्टी का आयोजन करने वाले कुल 5 आरोपियों सहित 35 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा बिल्डिंग के एक फ्लैट में शुक्रवार देर रात पुलिस ने रेड की। पुलिस ने जब इस फ्लैट पर छापा मारा तो यहां दो दर्जन से ज्यादा युवक और युवतियां मौजूद थे। पुलिस को कार्रवाई के दौरान पता चला कि फ्लैट में हाईप्रोफाइल पार्टी चल रही थी। पार्टी के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें पूछने पर एक छात्र नोएडा एमिटी यूनिवर्सिटी और दूसरा मणिपुर कॉलेज जयपुर का बता रहा है। छात्र अपनी उम्र 19-21 के बीच बता रहे हैं।

फ्लैट में ड्रग्स और शराब की पार्टी कर रहे थे लड़के-लड़कियां 

दरअसल, हाई प्रोफाइल पार्टी का मामला तब खुला, जब नशे में धुत किसी शख्स ने 19वी मंजिल से नीचे शराब की बोतल फेंक दी। गनीमत थी वह बोतल किसी को लगी नहीं, लेकिन उसके बाद सोसाइटी के निवासियों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने मौके पर पुलिस बुला ली। पुलिस ने जब फ्लैट का दरवाजा खुलवाया तो अंदर का नजारा चौंकाने वाला था। सोसाइटी के निवासियों का आरोप है कि फ्लैट के अंदर लड़के-लड़कियां ड्रग्स और शराब की पार्टी कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: रेलवे भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने में फंसे पटना के चेयरमैन, सीबीआई एंटी करप्शन टीम का सनसनीखेज खुलासा

व्हाट्सएप पर भेजा गया था इन्विटेशन मैसेज

पार्टी में करवाई के दौरान एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक व्हाट्सएप मैसेज दिखाया गया है, जिसमें कहा गया कि हाउस पार्टी पूरी तरह से धमाकेदार होने वाली है। 9 अगस्त को शाम 6 बजे हमारे प्लान में शामिल हों और आइए कुछ यादें बनाएं जो हमेशा याद रहेंगी। रात 8 बजे के बाद किसी की एंट्री नहीं होगी। इसलिए हम आप सभी से अनुरोध करते हैं कि आप समय पर पहुंचे। इस पार्टी में शामिल होने के लिए लड़कियों की एंट्री फीस 500 रुपए रखी गई थी, जबकि कपल के लिए 800 और लड़कों के लिए 1000 रुपए एंट्री फीस तय की गई थी।

35 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने फ्लैट में नियमों के खिलाफ जाकर पार्टी का आयोजन करने वाले कुल 5 आरोपियों सहित 35 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना सेक्टर 126 पुलिस द्वारा चार मुख्य आरोपियों के साथ साथ 35 लोगों को हिरासत में लिया गया है, आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।