नोएडा। अगर अाप एनर्जी डिंक पीने के शौकिन हैंं, तो जरा संंभल जाएंं। रेडबुल नाम की यह एनर्जी ड्रिंक अापको एनर्जी की जगह नुकसान पहुंचा सकती है। जी हां यह बात नोएडा स्वास्थ्य विभाग ने साफ की है। साथ ही टीम ने कंपनी के गोदाम को सील कर दिया है। यहां एनर्जी ड्रिंक का चार हजार बोतलों का स्टाॅक भरा था। इसकी कीमत करीब पांच लाख पचीस हजार रुपये है।