
भाजपा के खिलाफ आंदोलन चलाएंगे पूर्व प्रधानमंत्री के पोते
नोएडा। अगले लोकसभा चुनाव के लिए सभी दल तैयारियों में जुट गए हैं। जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर 5 जुलाई को आगरा पहुंच रहे हैं, वहीं राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने भी अपनी रणनीती को अमलीजामा पहनाने का काम शुरू कर दिया है। इसी के तहत रालोद बुधवार से भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू कर रही है।
कैराना उपचुनाव में मिली थी जीत
कैराना उपचुनाव में जीत के बाद रालोद उत्साह से भरी हुई है। अब उसकी नजर अगले लोकसभा चुनाव पर है। इसको लेकर ही पार्टी ने अपनी रणनीति पर काम भी शुरू कर दिया है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री डॉ. राजकुमार सांगवान का कहना है कि 40 दिन के इस आंदोलन के तहत उपाध्यक्ष जयंत चौधरी गांवों में नुक्कड़ सभाएं करेंगे। उनका कहना है कि 12 अगस्त को प्रदेश के हर जिले के 133 केवीए के बिजलीघरों पर रालोद कार्यकर्ता कब्जा करेंगे। बता दें कि जयंत चौधरी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पोते हैं।
अमित शाह 5 जुलाई को आएंगे आगरा
आपको बता दें कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 5 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ब्रज और कानपुर क्षेत्र की मीटिंग लेने पहुंचेंगे। इसको देखते हुए रालोद ने भी अपने आंदोलन की शुरुआत आगरा से ही करने कर रणनीति बनाई थी। इसके तहत बुधवार को रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी भाजपा सरकार के खिलाफ आगरा से 'पोल खोल हल्ला बोल' आंदोलन की शुरुअात करेंगे। माना जा रहा है कि इसके जरिए वह भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा कर उसके लिए मुश्किलें पैदा करेंगे। 40 दिन के इस आंदोलन में पार्टी बिजली की बढ़ी दरों समेत कई मुद्दों को हथियार बना रही है।
25 जून को किया था ऐलान
इस आंदोलन का ऐलान रालोद ने 25 जून को ही कर दिया था। 4 जुलाई को समूचे उत्तर प्रदेश में चेतावनी दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। रणनीति के तहत पार्टी हर जिले बढ़ी बिजली दरों के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। इसके अलावा 9 जुलाई को शामली में गैर भाजपाई दलों की एक बड़ी रैली करने की भी योजना है। संभावना जताई जा रही है इस रैली में महगठबंधन में शामिल होने वाले दलों के मुख्य नेता शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: बीजेपी के इस दिग्गज नेता के बेटे पर रेप करने का आरोप
बिजलीघरों पर कब्जा करने की योजना
राजकुमार सांगवान ने बताया कि पार्टी 15 जुलाई से 12 अगस्त तक पूरे प्रदेश में 'दर्द जानो-आवाज उठाओ' अभियान भी चलाएगी। इसके तहत 12 अगस्त को 133 केवीए के बिजलीघरों पर कब्जा करने की योजना है। उनके अनुसार, आंदोलन के लिए कार्यकर्ता गांव-गांव जाएंगे और लोगों को अपने साथ जोड़ेंगे।
Published on:
04 Jul 2018 11:08 am
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
