3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क किनारे पेशाब करने वाले हो जाएं सावधान, आपके साथ भी हो सकता है ऐसा हादसा

सकड़ किनारे टॉ़यलेट करने वाले अब सावधान हो जाएं क्योंकि अब ऐसा करना आपको भारी पड़ सकता है।

2 min read
Google source verification
road side toilet

road side toilet

नोएडा। सकड़ किनारे टॉ़यलेट करने वाले अब सावधान हो जाएं क्योंकि अब ऐसा करना आपको भारी पड़ सकता है। मामला नोएडा का है जहां नौकरी से लौटते समय एक इंजीनियर को देर रात सड़क किनारे खड़े होकर टॉ़यलेट करना भारी पड़ गया। जिसके चलते उसे अपने पर्स और मोबाइल से हाथ धोना पड़ा।

दरअसल, नौकरी से घर लौटते समय इंजीनियर सड़क किनारे टॉ़यलेट कर रही रहा था कि वहां कुछ बदमाशों ने चाकू के बल पर उसका मोबाइल और पर्स लूट लिया। वहीं जब इंजीनियर ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और फरार हो गये। इंजीनियर ने इसकी शिकायत कोतवाली फेज टू पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ड्यूटी से लौटते समय पेशाब करने रूका था इंजीनियर

मूलरूप से इटावा निवासी जमुना सिंह कुलेसरा में किराये के मकान में रहते हैं। वह न्यू अशोक नगर स्थित एक कंपनी में इंजीनियर हैं। रात करीब 11:30 बजे वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जब वह भंगेल के पास पहुंचे तो वह टॉ़यलेट करने के लिए बाइक सड़क किनारे खड़ी करने उतरे थे। वह सड़क किनारे खड़े ही हुए थे कि तभी एक बाइक सवार तीन बदमाश उनके पास पहुंचे। दो बदमाशों ने जमुना सिंह की कमर में चाकू सटा दिया। बदमाशों ने चाकू के बल पर उनसे मोबाइल और पर्स छीन लिया। पीड़ित के विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान जमुना सिंह उनका पीछा न कर सके। इसके लिए बदमाशों ने इंजीनियर की बाइक की चांबी भी छिन ली।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पीड़ित ने किसी तरह थाने पहुंचकर वारदात की जानकारी पुलिस आैर अपने परिजनों को दी। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित इंजीनियर ने बताया कि उनके पर्स में करीब 4 हजार की नकदी, एक डेबिट कार्ड और जरूरी कागज थे। इसपर कोतवाली फेज टू पुलिस ने इंजीनियर की शिकायत ले ली है। पुलिस शिकायत लेकर मामले की जांच कर रही है।

Story Loader