16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाेएडा की कंपनी में सुरक्षाकर्मी काे गाेलीमारकर लुटेरा फरार, सीसीटीवी कैमरा में कैद हुई घटना

सिक्याेरिटी कंपनी में लूट के इरादे से घुसे बदमाश ने सुरक्षाकर्मी की गाेली मारकर हत्या कर दी और फरार हाे गया।

2 min read
Google source verification
noida.jpg

घटना के बाद फैक्ट्री की गेट पर माैजूद सुरक्षाकर्मी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क, नाेएडा

सेक्टर- दो में कैश सिक्योरिटी व लॉजिस्टिक का काम करने वाली अमेरिकी कंपनी में तड़के हथियारबंद बदमाश चोरी के इरादे से अंदर घुस गया। कंपनी में बने कंट्रोल रुम में तैनात सुरक्षाकर्मी ने उसको दीवार फांदकर अंदर आते हुए देख लिया और उसको पकड़ने की काेशिस की तो आरोपी ने सुरक्षाकर्मि काे गाेली मार दी और फरार हो गया। सारी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस अब हत्याराेपी की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन: कांग्रेस ने कई जगह लगाई किसान चौपाल, कार्यकर्ताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

नाेएडा सेक्टर-दाे में ब्रिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम से कैश सिक्योरिटी और लॉजिस्टिक अमेरिकी कंपनी है। यह कंपनी एटीएम में नकदी डालने सहित लॉजिस्टिक का काम करती है। कंपनी में मंगलवार तड़के करीब चार बजे हथियारबंद बदमाश दीवार फांदकर अंदर घुस गया। इसी बीच कंपनी में बने कंट्रोल रुम में तैनात सुरक्षाकर्मी ने उसको दीवार फांदकर अंदर आते हुए देख लिया। अशोकनगर निवासी सुरक्षाकर्मी उत्तम केशरवानी उसके पास पहुंचा और उसे दबोच लिया। इसी बीच कंपनी में तैनात एक अन्य सुरक्षाकर्मी भी आ गया। इस बीच बदमाश और उत्तम के बीच हाथापाई हो गई। खुद को घिरता हुआ देख बदमाश ने उत्तम के सीने में गोली मार दी जिसकी माैत हाे गई। इसके बाद आरोपी दूसरे सुरक्षाकर्मी को गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड आपदा: जानकारी के लिए इन नंबरों पर करें कॉल, 24 घंटे काम करेगा हेल्पलाइन कक्ष

एडीसीपी नोएडा रणविजय सिंह ने बताया कि वारदात की सूचना मिलने के बाद सेक्टर-20 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अमेरिकी कंपनी में सुरक्षाकर्मी की गोली मारकर हत्या करने वाले बदमाश की तलाश में पुलिस की तीन टीम जुटी हैं। कंपनी से मिली सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।