26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RRB Group D 2018 exam date: हो गया ऐलान इस तारीख से शुरू होंगी RRB Group D की परीक्षा, उम्मीदवारों के लिए काउंटडाउन शुरू

RRB Group D 2018 exam date: रलवे ने ग्रुप डी की परीक्षा की घोषणा कर दी है। कंप्यूटर आधारित परीक्षासितंबर से शुरू होगी। इसके लिए RRB जल्द ही सभी उम्मीदवारों को परीक्षा के डेट जारी करेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 27 Aug 2018, 11:56 AM IST

RRB group D

RRB Group D 2018 exam date: हो गया ऐलान इस तारीख से शुरू होंगी RRB Group D की परीक्षा, उम्मीदवारों के लिए काउंटडाउन शुरू

नोएडा। RRB Group D 2018 परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों का अब इंतजार खत्म हुआ, क्योंकि रेलवे भर्ती बोर्ड यानी आरआरबी ने परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। Group D recruitment के लिए RRB ने ऐलान किया है कि सभी पदों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा अगले महीने यानी सितंबर से शुरू होगी।

ये भी पढ़ें: RRB JE and SSE Recruitment 2018: रेलवे में टेक्निशियन पदों के लिए बंपर भर्ती, लेकिन इस वजह से अभ्यर्थियों के चेहरे पर नहीं दिखी खुशी

अभी तारीख का ऐलान नहीं-
RRBकी ऑफिशल वेबसाइट पर परीक्षा संबंधी जानकारी देते हुए बताया गया है कि लेवल-1 जैसे ट्रैक मेंटेनर्स असिस्टेंट पॉइंट्समेन आदि के 63 हजार पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 17 सितंबर, 2018 से शुरू हो सकती हैं। RRB ने जानकारी पोस्ट कर बताया कि परीक्षा के लिए ऐडमिट कार्ड, परीक्षा के शहर, तारीख और शिफ्ट की डीटेल्स सीबीटी यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट शुरू होने से 10 दिन पहले लाइव किया जाएगा। एग्जाम की तारीखें भी अभी तय नहीं हुई हैं और इसके बारे में डीटेल्स एसएमएस और ईमेल्स के माध्यम से उम्मीदवारों को जारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Rojgar Samachar August 2018: इन सरकारी संगठनों में आखिरी तारिख से पहले जल्दी करें आवेदन, जानिए डिटेल्स और कैसे करें आवेदन

करोड़ों उम्मीदवारों ने किया है आवेदन-
RRB Group D 2018 की परीक्षा लगभग 63000 पदों के लिए आयोजित कराएगी। वहीं इन पदो के लिए करीब 1 करोड़ से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इस लिए इस बार अभ्यर्थियों के सामने टफ कंपटीशन है। वहीं आरबीआई के इस ऐलान के साथ ही तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है।

ये भी पढ़ें: UPSC Recruitment 2018: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, यहां निकली बंपर भर्ती, वेतन भी 7 वें वेतन आयोग तहत

ग्रुप सी की परीक्षा डेट बढ़ी-
इसके साथ ही आपको बता दें कि आरआरबी एएलपी, टेक्निशन एग्जाम को 31 अगस्त को समाप्त होना था, लेकिन बाढ़ प्रभावित करेल के उम्मीदवारों की हालत को देखते हुए रेलवे ने एग्जाम को स्थगित करने का फैसला लिया था। रेलवे नें 9 अगस्त को कई कैंडिडेट्स के लिए परीक्षा रद्द कर दी थी। अब परीक्षा 4 सितंबर, 2018 तक चलेगी। साथ ही आरआरबी ने एग्जाम डेट के रीशेड्यूल के बारे में पुष्टि की है। ऐडमिट कार्ड 31 अगस्त से जारी किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: SBI Clerk Mains Exam Cut off 2018: इस बार क्लर्क के General-OBC के लिए इतना जाएगा कट ऑफ, SC/ST के लिए राहत