8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा ने जारी किया भाजपा के खिलाफ वीडियो, दिल्‍ली तक मचा हड़कंप

लोकसभा चुनाव को देखते हुए रणनीति के तहत समाजवादी पार्टी (सपा) ने एक वीडियो जारी किया है

2 min read
Google source verification
SP And BJP

सपा ने जारी किया भाजपा के खिलाफ वीडियो, दिल्‍ली तक मचा हड़कंप

नोएडा। अगले लोकसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस, राष्‍ट्रीय लोक दल (रालोद), बसपा और सपा के महागठबंधन की चर्चा भी चल रही है। चर्चा चल रही है कि सपा, बसपा, रालोद और कांग्रेस में यह तय हो गया है कि चारों दल मिलकर भाजपा के खिलाफ खड़े होंगे। इसके साथ ही इन दलों ने भाजपा पर वार करना भी शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें:वेस्ट यूपी में भीम आर्मी के कारण मायावती की बढ़ी चिंता, अपने कार्यकर्ताआें को इस तरह किया आगाह

भाजपा के खिलाफ है वीडियो

लोकसभा चुनाव को देखते हुए रणनीति के तहत समाजवादी पार्टी (सपा) ने एक वीडियो जारी किया है। यह वीडियो भाजपा के खिलाफ है। इस वीडियो के जारी होने से भाजपा में भी खलबली मच गई और वह भी आक्रामक हो गई है। जवाब में उसने पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कई पोस्‍टर चिपका दिए हैं।

देखें वीडियो: NRC पर देशभर में मचे घमासान पर देखें विशेष चर्चा

सपा ट्विटर हैंडल पर भी किया पोस्‍ट

36 सेकंड के इस वीडियो को सपा ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी पोस्‍ट किया हुआ है। इस वीडियो में पार्टी ने भाजपा के सकंल्‍प पत्र को दोहराया है। इसमें 10 मुद्दों पर आधारित वादे लिखे गए हैं। इसमें किसानों की आर्थिक मदद, पुलिस तंत्र में सुधार, 15 मिनट में एंबुलेंस सेवा, 15 मिनट में पुलिस सहायता, हर हाथ को काम का अधिकार, मुफ्त लैपटॉप और इंटरनेट, शिभा मित्रों की न्यायोचित सहायता, महिलाओं की सुरक्षा, गांव-कस्बे-शहर का विकास और अंत में सांस्कृतिक विकास शामिल हैं। सबसे बाद में लिखा हुआ है 'तुम्‍हारा इंतजार है'। इसके जरिए सपा ने भाजपा पर निशाना साधा है।

यह भी पढ़े:2019 लोकसभा चुनाव से पहले किसानों की इस चेतावनी से उड़े योगी सरकार के होश

ट्व‍िटर पर चलाया गया था कैंपेन

इस बारे में सपा के प्रदेश प्रवक्‍ता राजकुमार भाटी का कहना है कि ट्व‍िटर पर एक कैंपेन चलाया गया था। इसमें दिखाया गया था कि अभी भाजपा सरकार ने कोई भी वादे पूरे नहीं किए हैं। लड़कियों से छेड़छाड़ हो रही है। एंटी रोमियो स्‍क्‍वायड गायब हो गया है। कानून-व्‍यवसथा लचर है। महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं। गवर्नर हाउस के पास में लूट हो गई।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019: महागठबंधन में हुआ सीटों का बंटवारा, इन दो पार्टियों को होगा बड़ा फायदा

भाजपा का जवाब पोस्‍टर से

वहीं, इसके जवाब में भाजपा ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। पोस्‍टर में भाजपा ने अंधविश्‍वास के कारण विकास से बचने का आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। पोस्टर का आधार नोएडा में सीएम विजिट को बनाया गया है।