नोएडा। दिल्ली-एनसीआर समेत वेस्ट यूपी के कई जिलों में गुरूवार से ही लगातार हो रही मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बनी हुई है। हर तरफ पानी भरने के कारण लोगों का हाल बेहाल है। वहीं कई जिलों में मकान व इमारतें गिरने से कई लोगों की जान भी चली गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए भी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस बीच कई जिलों में प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टी भी कर दी है।