शुक्रवार की सुबह 6:00 बजे ओमपाल पुत्र चंद्रकेश अपने मकान में सोया हुआ था। जैसे ही वह उठा उसने देखा कि बारिश हो रही है। बारिश हल्की हुई तो उसने अपने पशुओं को बाहर बांधना शुरू कर दिया और खुद भी बाहर आकर खड़ा हो गया। उसका मकान गांव के पूर्व में स्थित है। पास में खेत है, खेत में एकत्रित पानी उसके मकान की दीवार के पास आ पहुंचा। जैसे ही बुनियाद नीचे धसनी शुरू हो गई और पूरी दीवार खेत की ओर गिर गई। जिसके सहारे लेंटर भी नीचे आ गिरा। अच्छी बात यह रही कि ग्रामीण के पत्नी और बच्चे उस समय उसके भाई के यहां मौजूद थे। अगर मकान के अंदर होते तो कई जान जाने का खतरा था। ग्रामीण ओमपाल के मुताबिक बरसात के कारण मकान ढहने से करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग की है।