नोएडा। समाजवादी पार्टी में पारिवारिक कलह के बाद बुधवार को शिवपाल यादव ने अपनी नई पार्टी का ऐलान कर दिया। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो चुकी हैं। वहीं शिवपाल द्वारा समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने के अलगे ही दिन यानि गुरूवार को राज्यसभा सदस्य अमर सिंह समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां के गढ़ रामपुर पहुंचे हैं। जिसके बाद से सपा नेताओं में भी बेचैनी बताई जा रही है।