10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव: महागठबंधन में इन सीटों पर किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगी सपा, प्रत्याशी तय!

इन सीटों पर प्रत्याशी तय करने के लिए सपा ने नहीं किया महागठबंधन का इंतजार और कर दिया फैसला!
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 13 Aug 2018, 1:42 PM IST

नोएडा। लोकसभा चुनाव नजदीक आते-आते राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी के तहत उत्तर प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी सपा ने भी अपनी मौजूदा कब्जे वाली सीटों पर फोेकस शुरु कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक इस समय जिन सीटों पर सपा का कब्जा है उनमें से कुछ सीटों को छोड़कर बाकी पर मौजूदा सांसद ही चुनाव लड़ेंगे। सूत्रों के मुताबिक महागठबंधन हो सपा किसी भी कीमत पर इन सीटों को नहीं छोड़ेगी। इसके अलावा सपा के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव का संभल लोकसभा सीट से चुवाव लड़ना लगभग तय है। वे इसकी मंच से घोषणा भी कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबर: बस ये नंबर घुमाओ, पीएम मोदी और शाह की टीम से जुड़ जाओ

आपको बता दें कि रामगोपाल यादव 2004 में संभल लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं। 2009 के लोकसभा चुनाव में सपा ने यहां से कई बार के सांसद डॉ. शफीकुर्ररहमान बर्क को चुनाव लड़ाया था, जो विजयी रहे थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में बर्क को मोदी लहर में भाजपा के सत्यपाल सैनी से हार का सामना करना पड़ा था। अब 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा ने अपने वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव को मैदान में उतारने का ऐलान कर दिया है। इस समय उत्तर प्रदेश की सात लोकसभा सीटों पर सपा का कब्जा है। ये सीटें हैं कन्नौज, मैनपुरी, आजमगढ़, बदायूं, फूलपुर, गोरखपुर, फिरोजाबाद।

यह भी पढ़ें-सांसद का टिकट कटवाने इस जिले से BJP की बैठक में मेरठ पहुंचे भाजपा नेता

सूत्रों के मुताबिक 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा इन सीटों में सिर्फ कन्नौज, मैनपुरी और आजमगढ़ लोकसभा सीट पर फेरबदल की तैयारी में है। दरअसल इन सीटों में से कन्नौज से मौजूदा सांसद डिंपल यादव की जगह खुद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। जबकि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का मैनपुरी से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। इसके अलावा आजमगढ़ लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी कौन होगा इस बारे में अभी किसी नेता का नाम सामने नहीं आ रहा है। आपको बता दें कि इस समय प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 68 लोकसभा सीटों पर भाजपा, 7-सपा, अपना दल (एस) व कांग्रेस 2-2, एवं एक पर रालोद का कब्जा है।