8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला आयोग ने मारा छापा तो लड़कियों की अलमारी से मिला यह सामान कि लोगों की खुली रह गईं आंखें- देखें वीडियो

महिला आयोग की टीम ने नोएडा में साईं कृपा धाम बाल कुटीर समेत विनियार्ड होम और उदयन में मारा छापा

2 min read
Google source verification
Noida News

महिला आयोग ने मारा छापा तो लड़कियों की अलमारी से मिला यह सामान कि लोगों की खुली रह गईं आंखें

नोएडा। महिला आयोग की टीम ने प्रदेश में एनजीओ के द्वारा संचलित किए जा रहे बाल आश्रय गृह और अनाथालयों पर छापा मारकर जांच का काम शुरू कर दिया है। बुधवार को नोएडा के सेक्टर-12 में अंजिना राजगोपाल द्वारा संचालित साईं कृपा धाम बाल कुटीर पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने छापा मारा। उनके साथ जिला प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौजूद रही। मंगलवार रात को भी यहां निरीक्षण किया गया था। यहां लड़कियों की अलमारी से कुछ संदिग्‍ध सामान मिला है, जिसे देखकर सवाल उठने लगने लगे हैं। राज्य महिला आयोग की उपाध्‍यक्ष सुषमा सिंह का कहना है कि साईं कृपा धाम में बालिका गृह चलता है। सभी अधिकारियों के सज्ञान में लेकर यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, सुषमा सिंह के साथ भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष डिंपल भी मौजूद रहीं। इसको लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

यह भी पढ़ें:पुरुष आयोग की चर्चा मात्र के बाद महिलाओं ने उठाया ये चौंकाने वाला कदम

प्रशासन व पुलिस की टीम के साथ मारा छापा

सेक्टर-12 में अंजिना राजगोपाल द्वा संचालित साईं कृपा धाम बाल कुटीर पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिला प्रशासन और पुलिस की टीम के साथ छापा मारा। वहां पर लड़कियों की अलमारी से उन्‍हें महंगी घड़ियां, ब्रांडेड परफ्यूम, गाॅग्ल्स, बुर्का और लैपटॉप मिला। इसके साथ ही अलमारी से शराब की एक खाली बोतली भी मिली है। साईं कृपा धाम में 11 से 18 सात के ग्रुप की 16 लड़कियां और 10 साल तक के ग्रुप के 13 लड़के-लड़कियां हैं।

देखें वीडियो: पुरुष आयोग की नही जरूरत

संदिग्‍ध सामान मिला

राज्‍य महिला आयोग की उपाध्‍यक्ष का कहना है क‍ि सबके सामने निरीक्षण हुआ है। यहां अभी ऐसा कोई सामान नहीं मिला है, जो संदिग्‍ध लगे हैं। हालांकि, ऐसा महंगा सामान मिलना सवाल जरूर खड़े करता है। जिस प्रकार की चीजें यहां मिली हैं, यह जानना जरूरी है कि ये किस डोनर के माध्यम से यहां पहुंची हैं। ऐसी चीजों का यहां पाया जाना संदिग्ध तो है। उधर, इस मामले में अंजिना राजगोपाल का कहना है क‍ि शराब की खाली बोतल को बच्चों ने मनी प्लांट लगाने के लिए रख लिया था। लोग उनके यहां सामान डोनेट करने अाते हैं।

यह भी पढ़ें:बड़ी खबर: VHP ने हिंदू युवतियों को दिए लव जिहाद से बचने के ये टिप्स

यहां भी पड़ा छापा

इसके अलावा टीम ने दो अन्‍य बाल संरक्षण गृहों व एक वृद्धा आश्रम में भी छापा मारा। टीम को सेक्टर-70 स्थित विनियार्ड होम में छोटे बच्चे अपने बर्तन धोते हुए मिले। वहीं, सेक्टर-72 स्थित उदयन में कई लड़कियां कपड़े धो रही थीं। सेक्टर-55 स्थित वृद्धा आश्रम में एंबुलेंस में उन्‍हें गंदगी मिली। सुषमा सिंह ने कहा कि उन्‍होंने विनियार्ड के खिलाफ लिखित में शिकायत दी है।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबरः जांच में साबित हुर्इ झूठी शिकायत तो शिकायकर्ता को इतने दिन की हो जाएगी जेल