3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वच्छ भारत बनाने के लिए बीजेपी सरकार ने उठाया अब यह कदम

नोएडा के विधायक ने स्वच्छ इंडिया अभियान के तहत नए स्टील के डस्टबिन किए लॉन्च

2 min read
Google source verification
bjp

नोएडा. स्वच्छ इंडिया अभियान के तहत 100 लेबोट्री टेस्टेड आईएसआई ट्रेड मार्क योग स्टेनलेस स्टील डस्टबिन नोएडा के सार्वजनिक स्थानों पर इंस्टॉल किए जा रहे है। डस्टबीन का अनावरण नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने किया। स्वच्छ इंडिया अभियान का उद्देश्य देश में स्वच्छता को बढ़ावा देकर खुले में शौच मुक्त बनाया जा सके। नोएडा में प्रतिदिन 600 मीट्रिक टन ठोस कचरा निर्मित होता है, जो शहर के आसपास लैंडफिल साइट्स पर डम्प किया जाता है। यह अभियान सूखे और गीले कचरे का पृथक्कीकरण बढ़ाएगा। साथ ही नोएडा के नागरिकों को सेहत, स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में जागरूकता करेगा। बीजेपी के कार्यकर्ता शहरवासियों को डस्टबीन में कचरा डालने के बारे में जागरुक करेंगे।

यह भी पढ़ें: एक्शन में आ गए यूपी के एनकाउंटर मैन, तीन दिन से पुलिस और बदमाशों में हो रही मुठभेड़

नोएडा के सेक्टर-29 ब्रह्मपुत्र मार्केट के बाहर कचरा डालने वाला स्टील के डस्टबिन लगाए गए है। नए डस्टबिन की लॉन्च करते हुए नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने कहा की दीर्घकाल मेंं स्मार्ट डस्टबिन स्थापित करने की योजना है। स्मार्ट शहरों में कचरा प्रबंधन के लिए अति आवश्यक है। नोएडा के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता की कमी को दूर करना है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों मेंं शहर को स्वच्छ बनाने के प्रयास सार्थक होंगे।

यह भी पढ़ें: कर्मचारियों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ खोला मोर्चा, वजह जानकर चौक जाएंगे

पंकज सिंह ने इस अवसर कर शहर की अन्य समस्या का भी जिक्र किया। शहर के चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा काम नहीं कर रहे है। नोएडा अथॉरिटी के अफसरों से कैमरों को दुरस्त कराने की बात कहीं है। साथ ही सभी चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि शहर को सुरक्षा के लिहाज से दुरस्त करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: देश के सबसे लंबे एलिवेटेड रोड को लेकर राजनीति हुई शुरू, पूर्व मंत्री भी आए समर्थन में

Story Loader