9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां आैर पिता ने बच्ची के साथ किया एेसा सलूक कि जानकर दंग रह जाएंगे आप

पिता के साथ से इनकार करने पर बच्ची ने खोला दोनों का राज

2 min read
Google source verification
child afraid

गाजियाबाद।भागदौड़ भरी जिदंगी में रिश्ते लगातार कलंकित होते जा रहे है। महानगर गाजियाबाद में ही एक एेसे ही मां और बाप की कहानी सामने आई है। जिसे सुनकर आप भी सन्न रह जाएंगे। दरअसल मामला जनपद के लोनी इलाके का है। यहां पर सौतेली मां कमाई के लिए अपनी बेटी से भीख मंगवाती थी। इस पर भी उसका दिल नहीं पसीजा तो उसने पांच बार अलग अलग लोगों को अपने जिगर का टुकड़े को बेच दिया। दरिंदो ने मासूम के साथ में कई बार रेप किया। इसके बाद में किसी तरीके से वो उनके चुंगल से निकल बाल संरक्षण गृह पहुंची। जयपुर से बच्ची को गाजियाबाद लाया गया। यहां बच्ची ने अपने पिता के साथ जाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद उसने अपनी मां आैर पिता की करतूत सरंक्षण गृह वालों को बतार्इ। बच्ची की तरफ से थाने में मामले की शिकात की गई है।

यह भी पढ़ें-इस शहर में मिल रहा 6.80 लाख रुपये में दो कमरों का फ्लैट

पिता के साथ बच्ची ने जाने से किया इनकार

दरअसल लोनी की रहने वाली दस साल की मासूम किसी तरह जयपुर में अारोपियों के चंगुल से भागी थी। इस दौरान बच्ची सीडब्ल्यूसी को मिली। जिसके बाद बच्ची ने बताया कि वह गाजियाबाद की रहने वाली हैं सीडब्ल्यूसी बच्ची को लेकर गाजियाबाद लेकर आर्इ आैर बाल गृह में छोड़ दिया। तीन माह तक बाल गृह में रहने के बाद टीम को बच्ची के पिता की जानकारी मिली। इस पर टीम ने बच्ची के पिता से संपर्क किया। बच्ची का पिता 20 मार्च को बाल गृह पहुंचा। यहां पिता को देखते ही बच्ची सिहर गर्इ। उसने पिता को गंदा बताते हुए उनके साथ जाने से इनकार कर दिया। इस पर टीम ने जब बच्ची से इसका कारण पूछा, तो उसने अपबीती बतार्इ। जिसे सुनकर बाल गृह की टीम भी सन्न रह गर्इ।

यह भी देखें-पुलिस आैर बदमाशों के बीच एेसे हुर्इ मुठभेड़

मां इस तरह सड़क पर मंगवाती थी भीख

बच्ची ने टीम के साथ ही पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मां उसे चौराहों आैर भीख मंगवाती है। इसका विरोध करने पर पिता जला देता है आैर मां पिटार्इ करती है। इतना नहीं आरोपी मां उसकी नाक में प्लास्टिक की नली डालकर उससे चौराहों पर भीख मंगवाती थी। इस दौरान लोगों के पूछने पर वह बताती थी कि बेटी को कैंसर है। इलाज के लिए रुपये चाहिए। जबरन पाइप ठूंसने की वजह से बच्ची की नाक में जख्म तक हो जाते थे।

यह भी पढ़ें-भाजपा का झंडा आैर स्टीकर लगी इस गाड़ी में हो रहा था गंदा काम

बच्ची को पांच बार बेच चुकी थी आरोपी मां

वहीं एसपी देहात अरविंद मौर्या ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है। बच्ची ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी सौतेली मां ने उसे पांच बार बेचा था। उसकी मां ने सबसे पहले बच्ची को दिल्ली फिर गाजियाबाद, पंजाब, चंडीगढ़ व राजस्थान के अजमेर और जयपुर में अलग-अलग लोगों को बेचकर रुपया ले लिया था। बच्ची की शिकायत आैर मां-पिता पर लगाए गये। सभी आरोपों की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपियों पर सख्त कार्रवार्इ की जाएगी।