शहर में सेक्टर-4,5,8,9 आैर10 की झुग्गी में रहने वाले लोगों के लिए प्राधिकरण द्घारा सेक्टर-122 में 31 वर्गमीटर में फ्लैट तैयार कराये गये है। इनमें सेक्टर-4 में झुग्गी वालों के लिए बुधवार को ड्रा किया जाएगा। यह ड्रा भूतल, प्रथम तल आैर द्घतीय तल के लिए किया जाएगा। ड्रा में फ्लैट निकलने पर फ्लैट की दस प्रतिशत कीमत जमा करनी होगी। वहीं इन लोगों को फ्लैट दिए जाने के बाद अन्य सेक्टरों की झुग्गियों में रहने वाले लोगों के लिए आवंटन जारी होंगे।