वहीं छात्रा के पिता ने कहा कि दिल्ली का एल्कॉन मानवता का नहीं दानवता का स्कूल है। उन्होने बताया की किस तरह उनकी बेटी को स्कूल के टीचर्स प्रताड़ित और मोलेस्टेशन करते थे, मृतक छात्रा के पिता ने कहा कि यह सब स्कूल की साजिश है। ऐसा कैसे हो सकता है जो छात्रा दूसरों को डांस सिखाती हो। उसे ही डांस में बी ग्रेड दे दिया जाए। इतना ही नहीं मृतक छात्रा के पिता ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाते हुआ कहा की नोएडा पुलिस बिल्कुल लाचार है और पैसे लेकर बैठ गए है। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है और बयान दर्ज करने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस वाले आकर कहते है की सबूत लाओ। पास्को एक्ट लगाने के बाद भी आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी होती, लेकिन इस मामले में आरोपी टीचरों की गिरफ्तारी नहीं हुई । पुलिस के रवैये से आहत मृतक छात्रा के पिता ने कहा की सीबीआई जांच की मांग के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।