
15 दिसंबर 2022 को नौकरी छूटने के बाद उन्होंने 3 महीने तक नौकरी ढूंढी। नहीं मिली त खोल लिया खुद का स्टार्टअप और नाम रखा पत्रकार पोहा वाला। ठेला लगाए अभी 3 दिन ही हुए थे कि नोएडा अथॉरिटी ने बंद करा दिया।
ददन ने अपने पोहा को 2 नाम दिया है।
पहला: एडिटर स्पेशल पोहा
नाम से ही स्पष्ट हो रहा है कि यह पोहा एडिटर के लिए है। ददन विश्वकर्मा के मुताबिक, “किसी भी चैनल या कंपनी में एडिटर की सैलरी अच्छी होती है, इसलिए उनके पोहे में पनीर और अनार ऐड किया गया है। इसकी कीमत 80 रुपए प्लेट है और साथ में एक जलेबी फ्री है।”
दूसरा: रिपोर्टर स्पेशल पोहा
इस कैटेगरी में इंदौर का नॉर्मल पोहा है। ददन विश्वकर्मा का मानना है, “मैं भी एक पत्रकार हूं तो मैंने भी उसी तरह की 2 कैटेगरी में यह 3 तरह के पोहा को डिवाइड किया है। इसकी कीमत 50 रुपए पर प्लेट साथ में एक जलेबी फ्री है।”
देखिए इस वीडियो में।
Updated on:
25 Mar 2023 09:39 pm
Published on:
25 Mar 2023 09:38 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
