नोएडा प्राधिकरण ने सुप्रीम कोर्ट में अनुपालन रिपोर्ट भेज दिया है। रिपोर्ट में नोएडा प्रधिकरण की ओर से टि्वन टावर तोड़े जाने के आदेश का पालन कराने के लिए की गई कोशिशों की भी जानकारी दी गई है। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि सीबीआरआई से संपर्क कर टीम बुलाई गई। कई बैठकें प्राधिकरण ने करवाईं। बिल्डर से पत्राचार किया गया। बिल्डर को एजेंसियों से टावर तोड़ने की कार्ययोजना प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। लेकिन, बिल्डर कार्ययोजना ही नहीं दे पाया। बिल्डर हर बार समय ही मांगता रहा। इस प्रकार प्राधिकरण की सभी कोशिशों के बाद भी टि्वन टावर नहीं टूट पाया।