इस बीच मंजुला धर नामक महिला ने 100 नंबर डायल कर पुलिस बुला ली, जिसके बाद पुलिस ने कर्नल सहित उनके साथ मौजूद तीन अन्य युवकों विमल, हरीश व अविनाश को हिरासत में ले लिया। इसके बाद जब जांच में पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस को हाथ लगी तो उसमें रिटायर्ड कर्नल के साथ एडीएम और उनके गनर मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद रिटायर्ड कर्नल को सात दिन बाद जेल से छोड़ दिया गया। अब मामले प्रतिदिन कुछ न कुछ कार्रवाई हो रही है।