
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के कई इलाकोंं में सोमवार रात बारिश हुई। इससे ठंड बढ़ गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक, 8 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। इसकी वजह से लोगों की कपकपी
बढ़ सकती है।
सोमवार को 10 न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को न्यूनतम तामपान 2 डिग्री दर्ज किया गया है। बुधवार को एक बार फिर हल्की बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक, 8 जनवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही ठंडी हवाओं के साथ बारिश होने का भी अनुमान है। वहीं, 9 जनवरी को मौसम साफ रहेगा। 10, 11 और 12 जनवरी को कोहरा छाया रह सकता है। गौतमबद्ध् नगर के अलावा गाजयाबाद के आस-पास के इलाकों में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
इस बार ठंड ने तोड़ा है रिकॉर्ड
दिल्ली समेत उत्तर भारत (North India) में इस बार कड़ाके की ठंड ने 118 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा हैं। सर्द हवाओं के साथ हड्डियों को जमा देने वाली ठंड ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया था। एनसीआर के कई एरिया में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। वहीं, कोहरा ने भी लोगों की अच्छी खासी मुश्किलें पैदा की थी।
Updated on:
07 Jan 2020 10:57 am
Published on:
07 Jan 2020 10:55 am
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
