
Yamuna Expressway : बिना फास्टटैग वाले वाहनों के लिए यमुना एक्सप्रेस वे पर लागू हुई ये व्यवस्था,देना होगा अब इतना टोल टैक्स
Yamuna Expressway दिल्ली से आगरा तक बने यमुना एक्सप्रेस वे Yamuna Expressway पर अगर जाने की सोच रहे हैं और वाहन पर फास्टटैग नहीं लगा है तो यह काम आज ही जल्दी से करवा लें। क्योंकि अब आज से केंद्र सरकार central government के नए नियम के मुताबिक यमुना एक्सप्रेस वे पर भी बिना फास्टटैंग Without fasttag वाले वाहन चालकों से दो गुना टोल टैक्स वसूला जाएगा। इससे पहले यह नियम इस एक्सप्रेस वे पर लागू नहीं था। जबकि प्रदेश और देश के अन्य एक्सप्रेस वे पर ये नियम लागू था।
आज से लागू हुआ नियम
यमुना एक्सप्रेस-वे Yamuna Expressway के टोल प्लाजा पर अब बिना फास्ट टैग वाले वाहन चालकों को आज सोमवार से दोगुना टोल टैक्स भरना पड़ेगा। यह नियम आज से प्रभावी हो गया। केंद्र सरकार के आदेश के बाद यमुना एक्सप्रेस-वे प्रशासन ने इस नियम को लागू कर दिया है। यमुना एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा Yamuna Expressway Toll Plaza के प्रबंधक जेपी शर्मा के अनुसार केंद्र सरकार ने सभी एक्सप्रेस-वे पर फास्ट टैग fast tag को अनिवार्य कर दिया है। बिना फास्टैग fast tag वाले वाहनों से इस एक्सप्रेस को छोड़कर दूसरे एक्सप्रेस वे पर पहले से ही दोगुना टोल टैक्स Double toll tax वसूला जा रहा था। उन्होंने बताया कि यह एक्सप्रेस वे निजी एक्सप्रेसवे Private Expressway की श्रेणी में आता है। इस कारण से यमुना एक्सप्रेस वे पर यह नियम लागू नहीं किया गया था।
उन्होंने बताया कि यमुना विकास प्राधिकरण Yamuna Development Authority ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर भी फास्ट टैग लगवा दिए हैं। बता दें कि इस एक्सप्रेस—वे की केयरटेकर कंपनी जेपी इन्फ्राटेक Jaypee Infratech है। अब जेपी इन्फाटेक ने भी यमुना एक्सप्रेस वे पर जेवर टोल से लेकर आगरा टोल प्लाजा Agra Toll Plaza तक फास्टटैग लगवा दिए हैं। सभी टोल पर फास्टटैग को स्कैन करने वाले स्केनर Scanner भी लगा दिए गए हैं। इस यमुना एक्सप्रेस वे से बिना फास्ट टैग without fast tag के वाहनों से दोगुना टोल टैक्स वसूला जाएगा। उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षित यात्रा के लिए जेवी इन्फ्राटेक हमेशा तत्पर रहती है।
Updated on:
14 Feb 2022 12:49 pm
Published on:
14 Feb 2022 12:42 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
