
यूपी के इन जिलों में अगले 24 घंटे में आ सकता है भयंकर तूफान, अभी से हो जाए सावधान
नोएडा। पिछले महीने से ही लगातार मौसम विभाग द्वारा चेतावनी जारी कर लोगों के चेताया जा रहा है। जिससे कि मौसम खराब होने पर किसी तरह का नुकसान न हो। इसके चलते अब एक और बार मौसम विभाग ने वेस्ट यूपी समेत कई जिलों में अगले 24 घंटे में तेज आंधी तूफान आने की चेतावनी जारी की है। जिसके बाद जिला प्रशासन द्वारा भी लोगों को आंधी तूफान के दौरान सचेत रहने की सलाह दी जा रही है।
इन जिलों में आ सकता है तूफान
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी यूपी के रामपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, बिजनौर समेत कई जिलों में अगले 24 घंटे में तेज आंधी-तूफान आने की संभावना है। जिसके चलते भारी नुकसान भी हो सकता है। लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर मौसम विभाग द्वारा स्थानीय प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें : 5 हजार साल पुरानी कब्र खुदी तो शव की जगह निकली ऐसी चीज , देखकर इतिहासकार भी रह गए दंग
तूफान के बाद बारिश की संभावना
तेज आंधी तूफान के अलावा मौसम विभाग द्वारा कई जिलों में बारिश की भी संभावना जताई गई है। वहीं बताया जा रहा है कि इससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से भी राहत मिल सकेगी। साथ ही किसी तरह ही अनहोनी न हो इसके लिए प्रशासन व मौसम विभाग भी लोगों को लगातार सचेत कर रहा है।
पिछले महीने हुई थी दर्जनों मौत
गौरतलब है कि पिछले महीने ही आए तेज आंधी तूफान में पश्चिमी यूपी समेत देशभर में तेज आंधी तूफान आने से भारी नुकसान हुआ था। वहीं दर्जनों लोगों की जान भी चली गई थी। इसके साथ ही इस महीने की 1 जून को भी दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में तेज तूफान आने के बाद कई जिलों में बिजली के खंबे व पेड़ टूट गए थे।
Published on:
5 Jun 2018, 6:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.