1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शराब की दुकान की टाइमिंग में हुआ बदलाव, जानिए कितने बजे खुलेंगी और होंगी बंद

नई आबकारी नीति के तहत शराब की दुकानों के खुलने और बंद होने के समय बदल दिया गया है। अब नई टाइमिंग के अनुसार ही दुकानें खुलेंगीं और बंद होंगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 5 Aug 2018, 2:40 PM IST

noida

नोएडा। शराब की दुकान पर जाने से पहले एक बार इस खबर को पढ़ लें क्योंकि अब दुकान के खुलने और बंद होने की टाइमिंग में बदलाव हो गया है। हो सकता है आप शराब लेने जाएं और दुकान बंद होने के चलते खाली हाथ ही लौटना पड़े। दरअसल, प्रदेश में नई आबकारी नीति लागू होने के बाद शराब की दुकानों के खुलने और बंद होने की टाइमिंग में बदलाव किया गया है।

यह भी पढ़ें : पोस्ट ऑफिस की इस योजना से हर महीने मिलेंगे 5500₹,ऐसे उठा सकते हैं लाभ

चार घंटे कम खुलेंगी दुकान

नई आबकारी नीति के तहत अब शराब की दुकान पहले के मुकाबले चार घंटे कम खुला करेंगे। नई टाइमिंग के मुताबिक ठेके दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक ही खुलेंगे। जबकि पहले इनके खुलने का समय सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक था। आबकारी विभाग का कहना है कि यदि कोई भी ठेका संचालक नई नीति के तहत तय की गई टाइमिंग का पालन नहीं करता तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : मोदी की इस योजना से हर महीने 25 से 30 हजार रुपये कमाने का मौका, ऐसे होगा लाभ

आबकारी मंत्री ने भी दी जानकारी

उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री व गौतमबुद्ध नगर के जिला प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने नई नीति के तहत शराब के ठेकों के खुलने व बंद होने की टाइमिंग में बदलाव के बारे में जानकारी दी। हालांकि टाइमिंग बताने के समय वह कन्फ्यूज हो गए और उन्होंने ठेके खुलने की टाइमिंग दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक बता डाली। जिसके बाद आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि नई नीति के तहत 1 अप्रैल से दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक ही ठेके खुला करेंगे।

यह भी देखें : देर रात घर जा रही थी रेडियो जॉकी और नाले में गिर गई कार, देखें वीडियो

दामों में कोई बदलाव नहीं

जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में नई आबकारी नीति में ठेके के खुलने और बंद होने की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। जिसके बाद अब पहले के मुताबिक ठेके चार घंटे कम खुला करेंगे शराब के दाम के बारे में उन्होंने बताया कि नई नीति में दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।