
5.1 kg Gold seized from Five passengers in Tamil Nadu
नोएडा। सोने और चांदी में स्थिरता के साथ ही अब दामों में गिरावट आनी शुरू हो गई। इसकी वजह हिंदू धर्म में शादी-विवाह बंद होने के साथ ही अगले हफ्ते से ही श्राद्ध शुरू होना है। ऐसे में सराफा मार्केटों में इन दिनों सन्नाटा पसरा हुआ है। सराफा कारोबारियों की माने तो सोना-चांदी के आभूषण बनवाने वाले नहीं आ रहे हैं। यही वजह है कि सोने और चांदी के दामों में धीरे धीरे गिरावट हो रही है।
दो दिन में इतने रुपये हुई सोने में गिरावट, चांदी के बढ़े भाव
8 सितंबर को सोने के दाम में 6 सितंबर के मुकाबले गिरावट देखने को मिली थी। रविवार को नोएडा सराफा बाजार में शुद्ध सोना (24 कैरेट) प्रति दस ग्राम 40107.00 और 22 कैरेट सोना 37500 रुपये रहा हैं। वहीं, चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम 51300 रुपये रही। वहीं सोमवार को शुद्ध सोने के दाम गिरकर 24 कैरेट प्रति दस ग्राम 39420 रुपये पहुंच गये। जो मंगलवार को हल्की बढ़त के साथ 39440 रुपये रहा। वहीं चांदी के दाम पिछले दो दिनों में बढ़कर 53,200 रुपये प्रति किलो पहुंच गया।
नोएडा में सोने व चांदी की कीमतें
सोना (प्रति 10 ग्राम)
3 सितंबर- 40331.60
4 सितंबर- 40641.70
5 सितंबर- 41123.00
6 सितंबर- 40962.6
7 सितंबर- 40,107.00
8 सितंबर- 40107.00
9 सितंबर- 39420.00
10 सितंबर- 39440.00
चांदी (प्रति किलो)
3 सितंबर- 51,600
4 सितंबर- 51,600
5 सितंबर- 55,200
6 सितंबर- 55,200
7 सितंबर- 51,300
8 सितंबर- 53200.00
9 सितंबर- 53200.00
10 सितंबर- 53200.00
Published on:
10 Sept 2019 02:40 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
