16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Petrol-Diesel Price: 80 का आंकड़ा पार कर सकते हैं पेट्रोल के दाम, पिछले दो महीनों में हुई इतने रुपये की बढ़ोतरी, जाने आज के भाव

Highlights पिछले दस दिनों से Petrol और Diesel के दामों में आ रहा उछाल सऊदी अरब पर हुए हमले के बाद कच्चा तेल हुआ महंगा, बढ़ रहे दाम पिछले दस दिनों में पार हुआ 75 का आंकड़ा, 80 के पार जाने की संभावना

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

Nitin Sharma

Sep 23, 2019

images.jpeg

DEMO PIC

नोएडा। बीते सप्ताह सऊदी अरब पर हुए हमले के बाद लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। यही वजह है कि पेट्रोल और डीजल के दाम पिछले दो महीनों के मुकाबले सबसे ऊपर है। इतना ही नहीं संभावना है कि यह दाम 80 का आंकड़ा पार कर सकते हैं। इसकी वजह कच्चे तेल के दामों में भारी उछाल होना है।

पिछले 24 साल से धरने पर बैठे इस शख्स पर अंडरवियर को लेकर दर्ज हुआ केस, जानिए क्या है पूरा मामला

आज पेट्रोल और डीजल के ये भाव

पिछले दस दिनों के रिकॉर्ड देखें तो पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतें लगातार बढ़ी हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। सोमवार को एक बार फिर से पेट्रोल व डीजल के दाम में इजाफा किया गया है। इसी के चलते शहर में पेट्रोल के दाम 75.44 रुपये है। जबकि डीजल के दाम 67.25 रुपये प्रति लीटर है। यह दाम पिछले दस दिनों में सबसे ज्यादा है। इन दामों में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। वहीं नोएडा सेक्टर-104 पेट्रोल पंप के मालिक नितिन मावी ने बताया कि पिछले दो महीनों में पेट्रोल और डीजल के दामों में अब तक की ये सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। हर दिन दाम बढ़ रहे हैं।

इसके अलावा सोमवार के मुकाबले रविवार को पेट्रोल की कीमत में करीब 23 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वही डीजल के दामों में 19 पैसे प्रति लीटर का उछाल आया है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में यह उछाल नोएडा या दिल्ली ही नहीं बल्कि कोलकाता समेत अन्य महानगरों में भी आया है। जानकारों की माने तो पेट्रोल के दाम 80 रुपये से पार जा सकते हैं।

6ठीं क्लास की मासूम छात्रा ने टीचर को बताया, 'रिक्शा चालक मेरे साथ हर दिन करता है गंदा काम'

मिनटों में ऐसे पता कर सकते हैं अपने शहर का भाव

अगर आप भी अपने शहर के पेट्रोल और डीजल के दाम पता करना चाहते है। तो इसके लिए एक SMS भेजना होगा। जिसमें इंडियन ऑयल ग्राहक RSP<डीलर कोड> 92249 9 2249 पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल ग्राहक RSP <डीलर कोड> 9223112222 पर भेज सकते हैं। एचपीसीएल ग्राहक HPPRICE <डीलर कोड> 9222201122 पर भेज सकते हैं।

City - Date - Petrol - Diesel

Noida -09/23/2019- 75.44 -67.25
Noida -09/22/2019 -75.21 -67.06
Noida- 09/21/2019 -75.00- 66.85
Noida -09/20/2019- 74.77- 66.6
Noida -09/19/2019 -74.49 -66.32
Noida -09/18/2019 -74.27 -66.13
Noida -09/17/2019 -74.07 -65.89
Noida -09/16/2019 -73.96 -65.74
Noida -09/15/2019 -73.96 -65.74
Noida -09/14/2019 -73.91 -65.68
Noida -09/13/2019 -73.85 -65.59
Noida -09/12/2019 -73.79 -65.5
Noida -09/11/2019 -73.75 -65.45
Noida -09/10/2019 -73.75- 65.45
Noida -09/09/2019 -73.71- 65.40