3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी का परिवहन विभाग अब लोगों को दिखा रहा जादू, देखें वीडियो

जादू दिखाकर परिवहन विभाग ने यातायात नियमों से किया जागरूक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 30 Jan 2018, 7:24 PM IST

noida

नोएडा. देश में सड़क दुर्घटना के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए मंगलवार को परिवहन विभाग ने जादू के कार्यक्रम दिखाकर लोगों को यातायात के नियमों से जागरूक किया। दिन में तीन बार भीड़-भाड़ वाली जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों यातायात की बारीकियों से अवगत कराया गया। इस मौके पर खुद परिवहन अधिकारी भी जादूगर टीम के साथ मौजूद रहे। परिवहन की ओर से आयोजित इस जादू कार्यक्रम के दौरान बच्चों से लेकर नौजवान और बुजुर्गों की खासी भीड़ देखने को मिली।

यह भी पढ़ेंः सरकार ने दिया ऐसा तोहफा कि अब लोगों का दिमाग नहीं होगा खराब

बढ़ते हादसों को रोकने के लिए लोगों को यातायात के संबंध में जागरूक करने के लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों ने एक जादूगर का सहारा लिया। जादू के बहाने लोगों को रोककर उन्हें यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर होने वाले नुकसान के बारे में बताना था। जादूगर वी सम्राट ने जहां लोगों को जादू का खेल दिखाने के साथ ही उन्होंने इस दौरान लोगों को शराब पीकर गाड़ी न चलाने, रॉन्ग साइड न चलने के साथ ही बच्चों को भी वाहन चलाने से रोकने लिए रांगनी और जादू के जरिए संदेश दिए।

यह भी पढ़ेंः हाईकोर्ट कोर्ट के इस फैसले से फकीर किसान भी अब बन जाएंगे करोड़पति

शहर में इन तीन जगहों पर चला जागरुकता के लिए जादू का खेल

जादूगर वी सम्राट पहला कार्यक्रम समर विला स्कूल में 11:00 बजे आयोजित हुआ। उसके बाद दोपहर एक बजे मोरना बस अड्डे और 2:30 बजे से सेक्टर-34 स्थित परिवहन विभाग कार्यालय में जादू के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जादूगर सम्राट ने अपनी टीम के साथ अलग-अलग जादू दिखाकर लोगों को हंसाने के साथ ही उन्हें यातायात का उल्लंघन करने पर उसे होने वाले नुकसान से भी रूबरू कराया। इस दौरान कार्यक्रम में एआरटीओ अधिकारी जादूगर के साथ रहें। साथ ही लोगों को सड़क पर वाहन चलाते समय ज्यादा जल्दबाजी न करने और आराम से वाहन चलाने की नसीहत भी दी।

यह भी पढ़ेंः UP में फिर मुठभेड़, एसओ और दो बदमाशों को लगी गोली, चार गिरफ्तार

बच्चों के वाहन चलाते समय हुर्इ टक्कर, तो मां बाप को होगी सजा

वहीं, कार्यक्रम के दौरान जादूगर वी सम्राट ने शो में मौजूद बच्चों को बताया कि अगर वह 18 साल से कम है और वाहन चलाते हैं। ऐसे में उनके वाहन से किसी को भी टक्कर होने पर उनके मां-बाप को जुर्माना भरने के साथ ही जेल भी हो सकती है। इसके लिए मां-बाप से लेकर नाबालिंग बच्चे भी 18 साल की उम्र होने तक वाहन न चलाएं।