
अचानक आरटीओ पहुंचा शख्स, बोला बाबू जी मेरा भी डीएल बना दो, इतना सुनते ही सीट से उठकर खड़े हो गए सभी
नोएडा. सेक्टर-32 स्थित एआरटीओ आॅफिस में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक शख्स अचानक से एआरटीओ आॅफिस में आ धमके और वहां मौजूद अधिकारियों से बोले बाबू जी मेरा भी डीएल बना दो। यह सुनकर आनन-फानन में सभी अफसर आ गए और उनका अभिवान करना शुरू कर दिया। साथ ही उन्हें विभाग की हर गातिविधियोंं से अवगत भी कराया गया। 30 मिनट तक वहां रहने के बाद रवाना हुए तो अफसरों ने राहत की सांस ली।
नोएडा के सेक्टर-32 स्थित एआरटीओ कार्यालय में प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को बगैर सूचना दिए पहुंच गए। यहां उन्होंने आॅफिस में मौजूद लोगों से बातचीत की। दरअसल में नोएडा के एआरटीओ में दलाल सक्रिय है। हालाकि पुलिस की तरफ से भी दलालों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। आरोप है कि उसके बाद भी वहां आस-पास दलाल सक्रिय रहते है। एआरटीओ कार्यालय पहुंचे प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अफसरों से पूछताछ की कहीं दलाल तो डीएल नहीं बनवा रहे है। साथ ही उन्होंने अपने स्तर से भी जांच की।
उसके बाद में परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने लर्निंग डीएल से लेकर कंप्यूटर टेस्ट कक्ष तक की जांच की। करीब आधा घंटे तक एआरटीओ आॅफिस में परिवहन मंत्री ने जांच की। इस दौरान मौजूद अफसरों व कर्मचारियों में हड़कंप मच रहा। आरटीओ अजय त्रिपाठी ने परिवहन मंत्री को बताया कि 110 के करीब लोगों ने लॉर्निग डीएल बनाने के लिए फोटो खिंचाए है। उसके बाद टेस्ट होना है। वहीं परिवहन मंत्री टेस्ट रुमम में पहुंच गए और तैनात कर्मचारियों से भी बातचीत की। आॅफिस में गंदगी मिली थी। उन्होंने आॅफिस में साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए है।
जब कर्मचारियों ने पहचाना मंत्री को
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को एआरटीओ आॅफिस में तैनात कर्मचारियों ने पहचान लिया। उन्होंने लॉर्निग विंडो पर जाकर कहा था कि बाबू जी हमारा डीएल बनना है। हालाकि पहले तो विंडो पर मौजूद कर्मचारी ने आॅनलाइन आवेदन करने के लिए कहा। उसी दौरान अन्य अफसर भी वहां पहुुंच गए। जिन्हें देखकर कर्मचारी भी समझ गया और उनके पास बैठे दूसरे कर्मचारी ने उन्हें पहचान लिया। दोनों ने मुस्कराकर स्वतंत्र देव सिंह का अभिवादन किया।
Updated on:
23 Sept 2018 12:07 pm
Published on:
23 Sept 2018 12:07 pm
