2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोएडा
कार और ऑटो पर गिरा एेसा मेट्रो का सामान आैर फिर हुआ ये, देखें वीडियो
Play video

कार और ऑटो पर गिरा एेसा मेट्रो का सामान आैर फिर हुआ ये, देखें वीडियो

डीएमअारसी भी मामले में जुटी
Google source verification

नोएडा

image

Nitin Sharma

Apr 24, 2018

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद इलाके में सोमवार सुबह अचानक उस वक्त भगदड़ मच गई, जब लोगों ने निर्माणाधीन मेट्रो के पुल का गार्डर गिरने की खबर सुनी। यह गार्डर उस वक्त गिरा, जब मेट्रो लाइन पर काम करने वाले कर्मी गार्डर को ऊपर की तरफ चढ़ा रहे थे। इस दौरान अचानक ही गार्डर नीचे वहां खड़े एक ऑटो और कार पर गिर पड़ा। जिससे वे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं इस हादसे में वहां पर खड़े सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, इस पूरे मामले में डीएमआरसी के पीआरओ अनुज दयाल ने बताया कि अभी इस बारे में डीएमआरसी को सूचना मिली है। फिलहाल मौके पर अधिकारी पहुंच रहे हैं। यह हादसा किस कारण हुआ, यह गहन जांच के बाद ही साफ किया जाएगा।