UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव के चलते गुरुवार को प्रथम चरण का मतदान संपन्न हो गया है। नोएडा में 50.1 प्रतिशत, दादरी में 59.78 प्रतिशत और जेवर में 66.6 प्रतिशत मतदान हुआ। जेवर में पिछले सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए सर्वाधिक 66.6 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दादरी दूसरे व नोएडा तीसरे स्थान पर रहा। जिले की तीनों विधानसभा में 39 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इन सभी की किस्मत बृहस्पतिवार शाम को ईवीएम में लॉक हो गई। अब 10 मार्च को मतगणना के बाद फैसला होगा कौन बनेगा विधायक?