अमेरिका की एफबीआई और कनाडा पुलिस के अफसरों के साथ नोएडा के 14 ए स्थित एसएसपी आॅफिस में एक मीटिंग हुई। मीटिंग में गौतमबुद्धनगर के एसएसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा, एफबीआई के असिस्टेंट लीगल आॅफिसर सुहेल और रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस के काउंसलर सैम इस्माइल के बीच में क्राइम को रोकने पर विचार किया गया। साथ ही अपराधियों पर एक्शन के लिए खाका तैयार किया गया है। एसएसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा ने बताया कि साइबर फ्रॉड को लेकर दोनों देशों की पुलिस की मदद ली जाएगी।