
छात्रा के साथ पुलिसवालों ने गाड़ी में की गंदी हरकत, अब उसने खोला राज तो
मेरठ।यूपी के मेरठ जिले में थाने ले जाते समय उत्तर प्रदेश पुलिस कर्मियों का मेडिकल की छात्रा के साथ अभद्रता का वीडियो सामने आया है।वीडियो में दिख रहा है कि महिला कांस्टेबल ने छात्रा को थप्पड़ जड़े। वहीं अब पीड़ित युवती ने पुलिसकर्मियों की गंदी हरकत से कर्इ पर्दे उठाये है।उसने एक मीडिया चैनल में बताया कि कैसे एक दल के लोगों ने उसके साथ बैठे युवक की पिटार्इ शुरू कर दी।आैर पुलिस वालों ने बिना कुछ सुने उसके साथ गालीगलौच आैर मारपीट शुरू कर दी।अब वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आए विभाग ने महिला कांस्टेबल सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।एसएसपी के आदेश पर एसपी सिटी द्वारा की गई जांच में तीनों दोषी पाए गए थे।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-युवक की 100 फिट ऊची टंकी से गिरकर मौत,हत्या की आशंका
लड़की ने बताया एेसे बैठे थे आैर आते ही इस संगठन के लोगों ने कर दिया यह काम
जानकारी के अनुसार रविवार को मेडिकल क्षेत्र के जागृति विहार में मेडिकल के एक छात्र और छात्रा पर आपत्तिजनक हालत में पाए जाने का आरोप लगा था।मौके पर पहुंची पुलिस छात्रा और उसके दोस्त को पकड़कर थाने ले गई।मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने इसे लव जिहाद बताकर थाने में हंगामा भी किया था।बाद में छात्रा को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।वहीं छात्रा ने बताया कि मैं आैर मेरा बेच मेंट पढ़ार्इ कर रहे थे।इसी दौरान तीन आैरत आर्इ आैर हमें देखकर वापस चली गर्इ।इसके कुछ हिंदू संगठन के लोग आए मेरे साथ बैठे युवक की पिटार्इ शुरू कर दी।जब मैंने इसका विरोध करने पर उन्होंने कहा कि यह मुसलमान है, तुम हिंदू हो।यह तुम्हारे साथ क्यों बैठा है।इसे पीटना होगा।पीड़िता का आरोप है कि लंबे हंगामे के बाद आरोपियों ने ही पुलिस को बुला लिया।जब हमने उन्हें अपनी बात बतार्इ तो पुलिसकर्मी जबरन मुझे गाड़ी में बिठा लिया।उन्होंने बिना कुछ सुने मुझे गाड़ी में बिठाकर गाली देना शुरू कर दिया।
गाड़ी में बैठे पुलिसकर्मी ने ही बनाया था वीडियो
उधर, घटना के बाद पुलिसकर्मियों का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें यूपी 100 की गाड़ी में उक्त छात्रा को महिला कांस्टेबल द्वारा पीटा जा रहा था। वहीं, पुरुष पुलिसकर्मी महिला सिपाहियों के सामने ही छात्रा से अश्लील बातें कर रहे थे। छात्रा ने बताया कि वीडियो आगे बैठे पुलिस वाले ने बनाया था। उन्होंने बदतमीजी से बात की। साथ ही कहा कि मुल्ला ज्यादा पसंद आ रहा है आैर मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने कुछ नहीं पूछा आैर गाड़ी बिठाकर ले जाने लगे। आरोप है कि पुलिस ने सिर्फ दल के लोगों की बात सुनी।
महिला समेत तीन पुलिसकर्मी आैर एक होमगार्ड को किया सस्पेंड
यूपी 100 की गाड़ी चला रहे सिपाही ने इस करतूत का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामला हाईलाइट होने के बाद आलाधिकारियों ने इस मामले में जांच बैठा दी थी। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने मामले की जांच करते हुए रिपोर्ट एसएसपी अखिलेश कुमार को सौंप दी। इसके बाद छात्रा से अभद्रता करने और उसकी पहचान उजागर करने के मामले में मेडिकल थाने में तैनात दो महिला कांस्टेबल, एचसीपी आैर एक होमगार्ड को सस्पेंड कर दिया गया है।
Published on:
26 Sep 2018, 4:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.