10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

UP Rains: अगले 48 घंटे में इन जिलों में बारिश आंधी- तूफान, IMD latest update

UP Rains: दो नए पश्चिमी बिछोभ सक्रिय होने के बाद अगले 48 घंटे में मौसम विभाग ने यूपी के इन जिलों में आंधी- तूफान बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

2 min read
Google source verification
Up Weather Updates

बारिश की सांकेतिक फोटो

UP rains: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। IMD ने अगले 48 घंटे में पश्चिमी यूपी के नोएडा, मेरठ, सहारनपुर सहित 21 जिलों में आंधी तूफान बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। जबकि पूर्वी यूपी के 23 जिलों में घना कोहरा रहेगा। दिन में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज पछुआ हवा चलने का अनुमान है।

UP Rains: दो नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटे में दिखेगा। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के मेरठ, बुलंदशहर, नोएडा, सहारनपुर सहित करीबी 21 जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। 20 और 21 जनवरी को पश्चिमी यूपी में आसमान में हल्के बादल छह सकते हैं। सुबह- शाम घना कोहरा रहेगा। जबकि 22 जनवरी को मजबूत पश्चिमी विक्षोंभ का असर पश्चिमी यूपी में देखने को मिलेगा। इस दौरान तेज हवाओं के साथ तूफानी बारिश हो सकती है। पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती सहित 23 जिलों में लगातार चार दिन 20,21-22 और 23 जनवरी को घना कोहरा पड़ने का मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को दिन में धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन शाम ढलते ही ठिठुरन बढ़ गई है। रात के समय तराई क्षेत्र के जिलों में कुछ स्थानों पर विजिबिलिटी 50 मीटर से लेकर 200 मीटर तक हो सकती है। मौसम विभाग ने वाहन चलाते समय लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। तापमान की बात करें तो रविवार को यूपी का इटावा सबसे ठंडा शहर रहा। यहां पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस तरह आगरा में अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस अलीगढ़ में 24.4 और न्यूनतम तापमान 7.4 अयोध्या में 20 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस, आजमगढ़ में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस, बहराइच में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस तरह पूरे प्रदेश में औसत तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Up Aaj ka mausam 22, जनवरी को बारिश का अलर्ट

मेरठ, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाज़ियाबाद, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, मुज़फ़्फ़रनगर, शामली, मुरादाबाद,बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, आगरा, फिरोज़ाबाद, नोएडा शहर