
UP Weather Update
UP Weather Update: 27 दिसंबर से ही प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। इससे कई इलाकों के मौसम में एकाएक बदलाव देखने को मिल रहा है। सूबे में हो रही बारिश की वजह से बर्फीली हवाएं चल रही हैं और तापमान में गिरावट दर्ज किया गया है। 28 दिसंबर तक सूबे में बारिश का अलर्ट है और फिर उसके बाद 29 दिसंबर से मौसम शुष्क हो जाएगा।
मौसम विभाग के जारी अलर्ट के अनुसार, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 दिसंबर तक नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और बागपत और इनके आसपास के इलाकों में बारिश होने के आसार जताए जा रहे है। वहीं, पूर्वी यूपी के गोरखपुर, वाराणसी, और आजमगढ़ में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग की मानें तो 27 दिसंबर को पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में ओले पड़ने की संभावना है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मैनपुरी, इटावा, बिजनौर, बरेली और संभल जैसे इलाकों में ओले गिर सकते हैं। इसके चलते स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने और किसानों को अपने फसलों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने की सलाह दी गई है।
संबंधित विषय:
Published on:
27 Dec 2024 05:06 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
