
Yamuna Expressway
यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार से गाड़ियों की स्पीड अब तेज होगी। कल से अधिक स्पीड में वाहन दौड़ाए जा सकेंगे। अब एक्सप्रेसवे पर स्पीड बढ़ने की वजह से सफर जल्द पूरा होगा। 15 फरवरी से एक्सप्रेस-वे पर छोटे वाहन 100 किमी प्रति घंटा की अधिकतम रफ्तार से चलेंगे।
सर्दियों में कोहरे की वजह से बहुत से सड़क दुर्घटना होती थी। इस से बचने के लिए यमुना विकास प्राधिकरण ने 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक अधिकतम गति सीमा को घटाने का फैसला लिया था। ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165 किमी लंबे यमुना एक्सप्रेस वे पर हल्के वाहनों की अधिकतम स्पीड 100km प्रति घंटा निर्धारित है।
2 महीने के लिए रफ्तार किया गया था कम
सर्दियों में कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम होती है। ऐसे में तेज रफ्तार गाड़ियों की दुर्घटना होने की आशंका काफी अधिक होती थी। इसलिए यमुना प्राधिकरण ने वाहनों की गति सीमा 2 महीने के लिए कम करने का जेपी इंफ्राटेक को निर्देश दिया था।
निर्देश में कहा गया था, हल्के वाहनों के लिए अधिकतम स्पीड 100 किमी प्रति घंटा से घटाकर 75 किमी प्रति घंटा होगी। वहीं भारी वाहनों के लिए 80 किमी प्रति घंटा से घटाकर 60 किमी प्रति घंटा कर दी गई थी। इस समय कोहरे का असर पूरी तरह से समाप्त हो गया है। एक्सप्रेसवे पर दृश्यता को लेकर कोई दिक्कत नहीं है।
पहले की अधिकतम रफ्तार में चलेंगे गाड़ियां
ऐसे में 15 फरवरी से वाहन पूर्व की तरह 100 किमी और 80 किमी. प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से दौड़ सकेंगे। यमुना विकास प्राधिकरण सीईओ डा. अरुणवीर सिंह ने बताया, कोहरा पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। इसलिए पहले की तरह अधिकतम रफ्तार कल से से लागू की जाएगी।
Published on:
14 Feb 2023 10:21 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
