
सीमा हैदर (दाएं) और उसका पति गुलाम हैदर (बाएं)
Seema Haider Old Photo: पाकिस्तान से अपने पब्जी वाले प्यार के लिए नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा हैदर आजकल सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। सीमा हैदर पाकिस्तान के कराची की रहने वाली है और वह नोएडा के रहने वाले सचिन मीणा के साथ साल 2019 से ही ऑनलाइन पब्जी खेलती थी। पब्जी खेलते खेलते उसे सचिन से प्यार हो गया और वह अपने प्यार को पाने के लिए पाकिस्तान की सीमा लांघकर अपने चार बच्चों के साथ भारत आ गई। बीते दिन यानी 17 जुलाई को ATS ने सीमा हैदर और उसके पति सचिन मीणा को पूछताछ के लिए उसके घर से हिरासत में ले लिया। पूछताछ लंबी चली और देर रात उसे छोड़ भी दिया गया। पूछताछ एजेंसी को शक है कि सीमा सिर्फ वहीं जवाब देना चाह रही है, जो वह देना चाहती है। जिस तरीके से वह जवाब दे रही है, उससे शक पैदा होता है। इसी बीच पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर की एक पुरानी तस्वीर जिसमें वह अपने पति गुलाम हैदर के साथ दिख रही हैं। तस्वीर में सीमा हैदर पाकिस्तानी लिबास और दबंगों वाला कला चश्मा पहनी दिख रही है। वहीं साथ में पति गुलाम हैदर भी काला चश्मा पहने हुआ है। इस फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चे हो रहे हैं।
भारत के और भी लोगों के संपर्क में थी सीमा
दरअसल, सचिन और सीमा साल 2019 से लगातार एक साथ ऑनलाइन PUBG खेलते थे। पब्जी खेलते-खेलते दोनों के बीच प्यार हो गया और इसी कारण सीमा अपने बच्चों के साथ पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आई। अब एक बात यह भी सामने आ रही है कि सीमा हैदर सचिन से पहले भी कई भारतीय लोगों से संपर्क में थी। पब्जी खेलने के दौरान सीमा हैदर दिल्ली एनसीआर के कई और लोगों के संपर्क में भी आई थी। इन्हीं सब खुलासों से सीमा हैदर का मामला और उलझता नजर आ रहा है।
Published on:
18 Jul 2023 09:49 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
