
विवेक हत्याकांड का आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी और उसकी पत्नी राखी राखी मलिक लखनऊ के गोमती नगर थाने में तैनात थे। अब राखी का तबादला बलिया कर दिया गया है।

प्रशांत चौधरी और राखी मलिक की शादी इसी साल 19 फरवरी को हुई थी।

सिपाही राखी मलिक मेरठ के भदौड़ा गांव की रहने वाली हैं। यह गांव कुख्यात योगेश भदौड़ा के लिए भी जाना जाता है।

विवेक हत्याकांड के बाद राखी मलिक के बैंक एकाउंट में 5 लाख से ज्यादा की रकम ट्रांसफर की गई है। उनका बैंक एकाउंट मेरठ के किनौनी शुगर मिल स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में है।

बताया जा रहा है कि यह रकम आरोपी सिपाही के मित्रों द्वारा उसके केस में मदद के लिए जमा कराई गई है।