
29,30,31 और 1 अप्रैल तक भारी बारिश का अलर्ट। फोटो सोर्स-AI
Weather Update Rain Alert: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में अगले 4 दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को प्रदेश में नए विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला।
यूपी की राजधानी लखनऊ समेत अवध क्षेत्र के लगभग सभी जिलों में सुबह से बादल छाए रहे। इसके बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। पश्चिमी इलाकों के साथ-साथ प्रदेश के 38 जिलों में इसका प्रभाव देखा गया। हल्की बारिश गरज-चमक के साथ शुरू हुई।
मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ और आसपास का आसमान शनिवार को साफ रहेगा, लेकिन रविवार से मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। यानी अगले 4 दिनों 1 अप्रैल तक, प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। हालांकि कई जगहों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है। इसका असर 50 से ज्यादा जिलों में देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग की माने तो तराई और पूर्वी उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने की संभावना है। इस वजह से दिन और रात के तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। मौसम विज्ञानी के मुताबिक, रविवार को एक और मजबूत विक्षोभ सक्रिय होगा।
मौसम विभाग ने प्रतापगढ़-कौशांबी समेत अंबेडकरनगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बलिया, बांदा, बस्ती, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, गोरखपुर, हमीरपुर, जोनपुर, झांसी, कौशांबी, कुशीनगर, ललितपुर, महाराजगंज, महोबा, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, सहारनपुर, संत कबीर नगर, भदोही, शामली, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, सुलतानपुर, वाराणसी में वज्रवात की संभावना जताई है।
उत्तराखंड की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक, 29 मार्च से 1 अप्रैल तक उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश (3300m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
संबंधित विषय:
Updated on:
28 Mar 2026 10:50 am
Published on:
28 Mar 2026 10:49 am
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
