
अखिलेश यादव ने डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य पर साधा निशाना। फोटो सोर्स- IANS
Akhilesh Yadav On Keshav Prasad Maurya: सपा (समाजवादी पार्टी) प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी में अनगिनत फर्जी एनकाउंटर का दावा करते हुए कहा है कि जब वे कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में कोई माफिया नहीं है, तो आपको समझ जाना चाहिए कि वहां सिर्फ एक ही माफिया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी चेतावनी दी है।
उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाफ भाजपा MLC देवेंद्र प्रताप सिंह के आरोपों प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने कहा, "यूपी में यह (एनकाउंटर) कोई नई बात नहीं है। जब वे कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में कोई माफिया नहीं है, तो आपको समझ जाना चाहिए कि वहां सिर्फ एक ही माफिया है। फर्जी एनकाउंटर सिर्फ एक बार नहीं हुए हैं। जब भी कोई निष्पक्ष जांच होगी, तो आपको पता चलेगा कि यूपी सरकार में अनगिनत फर्जी एनकाउंटर हुए हैं।" बता दें कि सुल्तानपुर में पुलिस की अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए MLC देवेंद्र प्रताप सिंह ने इलाहाबाद HC के मुख्य न्यायाधीश को एक पत्र लिखा है।
उन्होंने आगे कहा, "बहुत लोगों ने मानवाधिकार आयोग को शिकायतें दी हैं या मानवाधिकार आयोग की तरफ से सरकार को नोटिस भेजे गए हैं। लोग न्याय के लिए कोर्ट भी गए हैं।" उन्होंने चेतावनी दी, "न्याय की जब बात होगी तो बहुत सारे अधिकारी अकेले पड़ जाएंगे। वे जेल चले जाएंगे और उनके परिवार के लोग भी उन्हें नहीं निकाल पाएंगे।"
LPG को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "यूपी में गैस सिलेंडरों के लिए अनगिनत लाइनें देखने को मिलती हैं और सरकार फिर भी कहती है कि सिलेंडर उपलब्ध हैं। अगर सिलेंडर हैं तो उन्हें 14 किलो की जगह 10 किलो का सिलेंडर क्यों करना पड़ा। पहले खाद की बोरी चोरी की थी और अब सिलेंडर के साथ कर रहे हैं। फिर यह भी कहेंगे कि रोटी छोटी बनाओ। सवाल यह है कि सरकार क्या कर रही है।"
इसी बीच, यूपी के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य की टिप्पणी पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "यह नया जमाना है। 'डिलीवरी बॉय' की बहुत जरूरत है। ये 'डिलीवरी CM' बन जाएं, उपमुख्यमंत्री ना रहें। 'डिलीवरी CM' बनकर जहां जरूरत पड़े, उसको सिलेंडर या अन्य सहायता पहुंचाने का काम करें।" इससे पहले, केशव प्रसाद मौर्य ने एक बयान में कहा, "अगर अखिलेश यादव के पास सिलेंडर नहीं है तो हमारे यहां सूचना भिजवा दें। हम सिलेंडर भिजवा देंगे।"
संबंधित विषय:
Published on:
27 Mar 2026 02:32 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
