24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विवेक विंद्रा का पहली पत्नी से चल रहा विवाद, बताया था जान का खतरा; अब दूसरी ने भी कराया मुकदमा

मोटिवेशनल विवेक बिंद्रा की पहली पत्नी गीतिका सबरवाल से भी विवाद चल रहा है। दोनों के बीच मामला कोर्ट में विचाराधीन है। 6 दिसंबर 2023 को विवेक बिंद्रा ने 41 साल की उम्र में दूसरी शादी की। अब उससे भी विवाद हो गया।  

less than 1 minute read
Google source verification
vivek_bindra.jpg

विवेक बिंद्रा का दूसरी पत्नी यानिका से मारपीट का आरोप है।

गीतिका सबरवाल ने विवेक बिंद्रा से जान का खतरा बताया था। गीतिका फरीदाबाद के ओमेक्स हाईट्स सोसाइटी में रहने वाली गीतिका ने फरीदाबाद सेंट्रल थाना में शिकायत दर्ज कराया था। कोर्ट में विवेक ब्रिंदा और गीतिका से तलाक का केस चल रहा है, इस केस में उन्होंने विवेक ब‌िंद्रा से गुुजारा-भत्ता की मांग भी की है। उन दोनों का एक बेटा भी है। पत्नी पत्नी से विवाद के बाद विवेक ने यानिका से दूसरी शादी की है।


जानें क्या है पूरा विववाद
गाजियाबाद के चंदर नगर के रहने वाले वैभव क्वात्रा ने वैभव के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। उन्होंने अपने बहनोई विवेक ब्रिंदा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वैभव के दर्ज कराए गए मुकदमा के अनुसार, मेरी बहन यानिका की शादी 6 दिसंबर को ललित मानगर होटल में विवेक बिंद्रा से हुई थी।

संदीप महेश्वरी से हुआ है विवाद
विवेक बिंद्रा का विवादों से गहता नाता है। उन्होंने कई बार अपने विचारों से विवादों में पड़ जाने का सामना किया है। मोरबी टाइल्स विवाद इसमें से एक है, जिसमें उन्होंने मोरबी टाइल्स पर गंभीर आरोप लगाए। इस विवाद के बाद, उन्हें अपना वीडियो सोशल मीडिया से हटाना पड़ा। हालांकि, हाल के दिनों में उनका मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर संदीप महेश्वरी के साथ एक और विवाद हुआ है, जिसमें दोनों ने एक दूसरे पर खुलेआम आरोप लगाए। यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

विवेक बिंद्रा के यूट्यूब चैनल पर 21.4 मिलियन सब्सक्राइबर हैं
विवेक बिंद्रा एक व्यापक बिजनेस के सीईओ हैं, जिनकी कंपनी का नाम "बड़ा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड" है। यह कंपनी लोगों को इंटरप्रेन्योरशिप और व्यापारिक उपक्रमों के लिए प्रशिक्षण और सलाह प्रदान करती है। उनके यूट्यूब चैनल पर 21.4 मिलियन सब्सक्राइबर हैं, जो करीब दो करोड़ से अधिक हैं।