31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अन्ना हजारे के मंच पर जमकर हुआ अश्लील डांस, लोगों ने उड़ाए नोट, देखें वीडियो

दादरी के बील अकबरपुर गांव में अन्ना हजारे की जनसभा के बाद हुआ अश्लील और भौंडा डांस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 12 Feb 2018, 10:09 AM IST

noida

नोएडा. अपने आंदोलनों से देश को झकझोर देने वाले समाजसेवी अन्ना हजारे अपने पांच विचारों को ही अपनी पूंजी मानते हैं। ये विचार हैं शुद्ध आचार, शुद्ध विचार, निष्कलंक जीवन, अपमान सहने की शक्ति और त्याग। लेकिन, ग्रेटर नोएडा के बील अकबरपुर गांव में अन्ना हजारे की जनसभा में जमकर अश्लील और भौंडा डांस किया गया। इतना ही नहीं डांस कर रही इन लड़कियों पर लोग नोट लुटाते भी नजर आए। हालांकि इस दौरान अन्ना हजारे मौजूद नहीं थे वे ये दृश्य देखने से पहले ही चले गए थे।

यह भी पढ़ें- तापसी पन्नू ने कहा- वेलेंटाइन डे पर अपने चाहने वालों को देंगे ये गिफ्ट तो हमेशा रहेंगे खुश

मंडोला में अर्धनग्न अनशन के दौरान एक और किसान की तबीयत बिगड़ी, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के बील अकबरपुर गांव में रविवार को देश के वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे की एक जनसभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर अन्ना हजारे ने लोगों से 23 मार्च को दिल्ली में होने वाले सत्याग्रह के लिए सहयोग देने की अपील की। इसके साथ ही अन्ना ने यहां के किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी करने के बाद वह सरकार को पत्र लिखकर उन समस्याओं के निवारण की अपील करेंगे।

यह भी पढ़ें- सुनिए महज छह माह की बच्ची की दर्द भरी दास्तां,खुद उसकी जुबानी,भर आएंगी आपकी आंखें

नोएडा फर्जी एनकाउंटर: एक और वीडियो आया सामने, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-

बड़ी बात ये है कि जैसे ही अन्ना हजारे इस जनसभा को संबोधित करके गए तो यहां अन्ना हजारे के विचारों को तिलांजलि दे दी गई। उनकी जाते ही मंच पर अश्लील और भौंडे नृत्य के साथ जिस्म कि नुमाइश की गई। यहां जमकर लड़कियों से अश्लील और भौंडा डांस कराया गया और लोग उन पर नोट उड़ाते नजर आए। अब आयोजक चाहे जो भी कहें, लेकिन भीड़ जुटाने के लिए डांस बालाओं का अश्लील डांस कार्यक्रम के अंत में इसलिए रखा गया था, ताकि भीड़ मौके पर जुटी रहे।

यह भी पढ़ें- दारुल उलूम का नया फतवा: महिलाओं का गैर मर्द के हाथ से चूड़ी पहनना भी नजायज

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-