
नोएडा. ऑटो एक्सपो 2018 में जहां लोगों की भीड़ जुट रही है, वहीं सेलेब्रिटीज भी यहां पहुंचकर लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। इसके चलते दिन प्रतिदिन यहां आने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इसी क्रम में शनिवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू भी ग्रेटर नोएडा में चल रहे ऑटो एक्सपो में पहुंची। जहां उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान तापसी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिन्हें वह प्यार करते हैं उन्हें हर बार वेलेंटाइन वीक में गिफ्ट देते हैं, लेकिन इस बार वह अपने प्रियों को एक हेलमेट गिफ्ट करें। क्योंकि हेलमेट आॅन तो लाइफ ऑन रहेगी।
ताजमहल पर आजम खां के इस बयान से खुश हो जाएंगे भाजपाई, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-
दरअसल, होंडा की ब्रैंड एम्बेसडर तापसी यहां होंडा के रोड सेफ्टी कैंपेन हैशटैग हेलमेट ऑन लाइफ ऑन की घोषणा करने आईं। इस दौरान उन्होंने यहां मौजूद लोगों व अपने फैन्स से अपील करते हुए कहा कि हर साल वेलेंटाइंस डे पर हम अपने चाहने वाले लोगों के प्रति प्यार प्रकट करने के लिए उन्हें गिफ्ट देते हैं, लेकिन इस बार मैं अपने फैन्स से कहना चाहूंगी कि आपके घर पर आपको प्यार करने वाले इंतजार करते हैं। इस वेलेंटाइंस डे पर आप अपने प्रियों को एक हेलमेट गिफ्ट करें, क्योंकि हेलमेट ऑन तो लाइफ ऑन। इस दौरान उन्होंने ऑटो एक्सपो में लॉन्च हुए होंडा की एक्टिवा स्कूटी के मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि एक्टिवा को भारत में लोगों का बहुत प्यार मिला है और यह उनकी चहेती स्कूटी है।
वहीं होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के उपाध्यक्ष यदविंदर सिंह गुलेरा ने कहा कि भारत में हर साल करीब 1.8 करोड़ दोपहिया वाहन खरीदे जाते हैं और होंडा लोगों की सेफ्टी का ध्यान रखता है। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए होंडा दोपहिया वाहन पर चलने वाले लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करने का काम कर रहा है। इसके लिए हमारे द्वारा हेलमेट ऑन लाइफ ऑन कैंपेन चलाया जा रहा है। इसके लिए देशभर में लोगों को कई कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक किया जाएगा।
Updated on:
11 Feb 2018, 11:10 AM IST
Published on:
11 Feb 2018, 10:11 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.