10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीषण गर्मी के बीच आसमान से बरसी राहत की बौछारें, जानिए क्या रहा शुक्रवार का तापमान

खबर की मुख्य बातें- -नोएडा में शुक्रवार को बारिश होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली -मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है -23 जून को जम्मू-कश्मीर की तरफ फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है

2 min read
Google source verification
demo

भीषण गर्मी के बीच आसमान से बरसी राहत की बौछारें, जानिए क्या रहा शुक्रवार का तापमान

नोएडा। भीषण गर्मी से नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे वेस्ट यूपी के लोग बेहाल हैं। कुछ दिन पहले एनसीआर में चली आंधी और बारिश के चलते लोगों के कुछ राहत जरूर मिली थी। हालांकि एक बार फिर चिलचिलाती गर्मी ने लोगों का बाहर निकलना दुबर कर दिया है। जिसके बाद शुक्रवार को नोएडा का अधिकतम तापमान 41 व न्यून्तम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही दोपहर होते-होते बादल छाए रहे। वहीं शाम होते ही बारिश की बोछारों से लोगों को इस गर्मी में राहत मिली।

यह भी पढ़ें : अब एक क्लिक पर मिलेगी प्रॉपर्टी की जानकारी, यूपी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

मौसम विभाग का कहना है कि जम्मू-कश्मीर की तरफ फिर से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते 24 और 25 जून को एनसीआर में भी आंधी और बारिश होने की संभावना जताई गई थी। इस बीच नोएडा में हुई बूंदा-बांदी ने लोगों को कुछ राहत दी है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें : बीजेपी के इस विधायक ने कहा- जाति और धर्म से ऊपर उठकर सबने योग किया

गौरतलब है कि इस वर्ष गर्मी के चलते कई इलाकों में बिजली की भी खासी कटौती दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही पानी का ग्राउंट लेवल भी घटता जा रहा है। वहीं एसी और कूलर भी गर्मी में काम नहीं कर रहे हैं। इसके साथ ही डॉक्टरों ने भी दोपहर के समय लोगों को बाहर न निकलने की सलाह दी है।