
Weather, Monsoon Update 2024: देश को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, पिछले 4 दिनों से भारत के पूर्वी हिस्सों में प्री-मॉनसून (Pre Monsoon) गतिविधियां देखी जा रही हैं। इधर, मौसम विज्ञान विभाग ने भी गुरुवार को बताया है कि देश के मध्य, पूर्व और दक्षिण प्रायद्वीपीय हिस्सों में 12 मई तक मानूसनी बारिश की संभावना है। इस दौरान आंधी, बिजली और तेज हवा चल सकती है।
स्काइमेट के मुताबिक, भारत के पूर्वी हिस्सों में पिछले 4 दिनों से प्री-मॉनसून गतिविधियां शुरू हैं। इसकी वजह से गंगीय पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हुई है। वहीं, ओडिशा, झारखंड और बिहार में भी मौसम (weather) बदला हुआ। एजेंसी का कहना है कि अगले 5 दिनों में पूर्वी इलाकों में मौसम तेजी से बदलने वाला है।
एजेंसी का कहना है कि बांग्लादेश और पूर्वी भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन हैं। झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ में भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गंगीय पश्चिम बंगाल पर एक सपोर्ट ट्रफ है। इसकी वजह से 9 से 13 मई के बीच इन हिस्सों में प्री मॉनसून (Pre Monsoon) गतिविधियां रफ्तार पकड़ सकती हैं।
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश समेत देशभर के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताकिब, 10 से13 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
IMD के मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान में शुक्रवार के बाद मौसम में सुधार होने का अनुमान है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, सिक्कि और ओडिशा में 12 मई तक भारी बारिश की संभावना है। वहीं, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की उम्मीद है। इस दौरान 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
मौसम विभाग ने मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, असम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर अगले सात दिन के दौरान गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान बिजली चमकने के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।
संबंधित विषय:
Updated on:
30 Oct 2024 12:53 pm
Published on:
10 May 2024 12:16 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार
