
West up bulletin@1:00 pm दिनभर की बड़ी खबरें यहां पढ़ें
नोएडा. शामली में पूर्व आईएएस के दबाव में आकर शुगर मिल के असिस्टेंट मैनेजर ने रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हत्या के बाद मेंं मैनेजर ने एक सुसाइट नोट भी छोड़ा है। सुसाइड नोट में अपने सगे जीजा पूर्व आईएएस अधिकारी विनोद पंवार को जिम्मेदार ठहराते हुए करोड़ों रुपये बदलवाने का आरोप लगाया है। बताया गया है कि करीब 50 लाख रुपये की असिस्टेंट मैनेजर नोट बदलकर पूर्व आईएएस को दे चुका था। दूसरी घटना बागपत से है। यहां मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद में बदमाशों ने एक एक लोहा व्यापारी का अपरहण कर लिया। तीसरी खबर बुलंदशहर से है। नगर कोतवाली पुलिस ने भारत और इंग्लैंड के बीच में चल रहे क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा लगा रहे 3 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सटोरियों से नगदी, मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया है।
इस पूर्व आईएएस ने 20 करोड़ रुपये दिए थे व्हाइट करने के लिए
शामली में एक पूर्व आईएएएस के दबाव में शुगर मिल के असिस्टेंट मैनेजर ने खुद की कनपटी पर रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। असिस्टेंट मैनेजर ने सुसाइड नोट में पूर्व आईएएस को सुसाइड के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने इसके पीछे वजह नोटबंदी को बताया। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के बधेव गांव की घटना है। ऊन शुगर मिल के असिस्टेंट मैनेजर जनविजय सिंह (51) ने तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। जनविजय सिंह असिस्टेंट मैनेजर के पद पर ऊन शुगर मिल में तैनात थे। उन्होंने सुसाइड नोट में अपने सगे जीजा पूर्व आईएएस अधिकारी विनोद पंवार को जिम्मेदार ठहराया है। उन पर उन्होंने नोटबंदी के दौरान करोड़ों रुपये बदलवाने के लिए दबाव देने का आरोप लगाया है। बताया गया है कि जनविजय सिंह 50 लाख रुपये वह पूर्व आईएएस को दे चुके थे।
पूरी खबर को विस्तार से यहां पढ़ें: इस पूर्व आईएएस ने 20 करोड़ रुपये दिए थे व्हाइट करने के लिए, दबाव में असिस्टेंट मैनेजर ने खुद को मारी गोल़ीें
डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद अब बागपत में व्यापारी का अपहरण
बागपत में बदमाशों का खौफ बढ़ रहा है। जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद जिले में बेखौफ बदमाशों ने एक लोहा व्यापारी का अपरहण कर लिया। व्यापारी हारुन पुत्र अमीरुद्दीन की अमीनगर सराय रोड पर स्क्रैप की कंपनी है। व्यापारी कार में सवार होकर कंपनी से बड़का रोड चौराहा पहुंचे थे। उधर, घटनास्थल से चंद कदम दूर एक फैक्ट्री पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह वारदात कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
पूरी खबर को विस्तार से यहां पढ़ें: बड़ी खबर: डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद अब बागपत में व्यापारी का अपहरण, लखनऊ तक मचा हड़कंप
भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहा था सट्टा
बुलंदशहर नगर कोतवाली एरिया में भारत और इंग्लैंड के बीच में चल रहे क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 3 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने तो ये सभी बुकी हैं और सट्टे का कारोबार फोन पर चलाते थे। पकड़े गए तीन आरोपियों में से एक आरोपी भाजपा से सभासद का बेटा बताया जा रहा है। बंद कमरे में चल रहे मैच के दौरान सट्टा लगाया जा रहा था। सीओ सिटी व कोतवाली प्रभारी समेत भारी पुलिसबल ने घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मौके से 28 हज़ार रुपये, 8 मोबाइल, फोन, पर्चियां, एक एलईडी भी बरामद की है।
पूरी खबर को विस्तार से यहां पढ़ें: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहा था सट्टा, फिर हुआ ऐसा कि मच गया हड़कंप, देखें वीडियो
Published on:
13 Jul 2018 01:07 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
