
नितिन शर्मा, नोएडा. दुनिया भर में गुरुवार दोपहर अचानक करीब डेढ़ घंटे के लिए WhatsApp क्रैश हो गया। इससे दुनिया के साथ ही शहर भर के लोग भी परेशान हो गये। लोगों में WhatsApp Crash होने पर अलग अलग तरह की अफवाहे फैल गर्इ। इस दौरान कर्इ लाेगों ने व्हाट्स एेप को ही डिलीट कर दिया। इसके साथ ही कुछ देर बाद सोशल मीडिया से पता चला कि व्हाट्स सर्विस डाउन हो गर्इ। अभी भी लोग इसके कारणों का पता लगाने के लिए एक दूसरे से गुफ्तगू कर रहे है।
प्राइवेट डाटा लीक होने के डर से डिलीट किया, एेप
कुछ ही घंटो के लिए व्हाट्स एेप के बंद हो जाने से लोग घबरा गये। लोगों में इसको लेकर अलग अलग तरह की अफवाहें फैल गर्इ। इनमें कुछ लोगों को पता चला कि व्हाट्स एप हैक हाे गया है। एेसे में अपनी प्राइवेट डाटा लीक न हो जाये। इसके लिए कर्इ लोगों ने यह एप ही डिलीट कर दिया। हालांकि कुछ घंटे बाद ही एक दूसरे से व्हाट्स एेप दोबारा से रन होने की जानकारी मिलने पर लोग इस पर दोबारा से अपडेट हुए।
100 करोड़ से भी ज्यादा लोग करते है, व्हाट्स एेप का इस्तेमाल
आपकों बता दें कि दुनिया में १०० करोड़ से भी ज्यादा लोग व्हाट्स एेप का इस्तेमाल करते है। आज कल मैसेजों की जगह व्हाट्स एेप ने ले ली है। एड्राॅयड फोन चलाने वाली लगभग सभी लोग इस एेप का इस्तेमाल करते है। लोग इसका चेटिंग के अलावा इसके वीडियों काॅलिंग करने के लिए इस्तेमाल करते है।
बीएससी की छात्रा अनिष्का ने बताया कि वह अपने दोस्तों से व्हाट्स पर चेटिंग कर रही थी। अचानक ही मैसेज सेंड होने बंद हो गये। पहले लगा नेटवर्क की परेशानी है। लेकिन घंटो तक व्हाट्स एेप नहीं चला। बाद में खबर देखने व अन्य दोस्तों से काॅल करने पर पता चला कि व्हाट्स एेप नहीं चल रहा है। यह हैक होने के डर से मैंने एेप को तुरंत डिलीट कर दिया। मेरे साथ ही कर्इ दोस्तों से एेसा किया। बाद में खबरों से भी इसका पता लगा। लेकिन कुछ देर बाद दोबारा से शुरू हो गया। जिसके बाद हम सबने व्हाट्स एेप को डाउनलोड किया। इसके बिना तो फोन खाली सा लगता है।
Updated on:
03 Nov 2017 08:48 pm
Published on:
03 Nov 2017 02:57 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
