3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए, आज क्‍यों है भारत बंद अौर कितना महंगा हुआ आज पेट्रोल-डीजल

आज 10 सितंबर 2018 को कांग्रेस ने भारत बंद का ऐलान किया हुआ है

2 min read
Google source verification
Petrol Price

जानिए, आज क्‍यों है भारत बंद अौर क्‍या है पेट्रोल-डीजल का दाम

नोएडा। आज 10 सिंतबर 2018 सोमवार को कांग्रेस (Congress) ने भारत बंद (Bharat Bandh) का ऐलान किया हुआ है। उन्‍होंने यह बंद पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों काे लेकर किया है। बताया जा रहा है कि इस Bharat Bandh को 22 दलों का समर्थन हासिल है। वहीं, आज के पेट्रोल के दाम की बात करें तो गाजियाबाद में 10 सितंबर 2018 दिन सोमवार को पेट्रोल का दाम 80.63 रुपये था मतलब करीब 81 रुपये। नोएडा में डीजल 73.05 और पेट्रोल 80.69 रुपये है। नोएडा में रविवार को पेट्रोल का दाम 80.51 और डीजल का दाम 72.83 रुपये था। इस हिसाब से देखा जाए तो नोएडा में साेमवार 10 सितंबर को पेट्रोल के दाम 18 पैसे और डीजल के दाम में 22 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।

देखें वीडियो:पत्रिका लाइव में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस के भारत बंद पर चर्चा

हाथ जोड़कर बंद कराएंगे दुकानें

मेरठ कांग्रेस के प्रवक्‍ता अभिमन्‍यु त्‍यागी का कहना है क‍ि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से सभी लोगों को परेशानी हो रही है। महंगाई आसामन छू रही है। इसको लेकर आज उनकी पार्टी ने भारत बंद (Bharat Bandh) का ऐलान किया हुआ है। उनका कहना है कि उन्‍हें प्राइवेट बस एसोएशिन, सपा और व्‍यापार संघ का समर्थन प्राप्‍त है। वे 10.30 बजे बाजार में निकलेंगे। आज मेरठ-गढ़ रोड पर निजी बसें नहीं चलेंगी। इसके अलावा वे सभी दुकानदारों से बात करके उन्‍हें समझाएंगे क‍ि यह उनके फायदे के लिए ही है। वे गढ़ रोड और शास्‍त्री नगर के दुकानदारों को समझाएंगे अौर हाथ जोड़कर दुकानें बंद कराएंगे। इसके अलावा मंडी में भी दुकानदार समर्थन में अपनी दुकानें बंद रखेंगे। समाजवादी पार्टी (सपा) भी उनके साथ में हैं। तहसीलों और पंचायत में सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा सपा कार्यकर्ता मवाना में विरोध में बैठक करेंगे।

यह भी पढ़ें:बड़ी खबर: मोदी सरकार को बड़ा झटका, इस आंदोलन के लिए कांग्रेस के साथ आए 21 दल, मची खलबली

ये दल हैं शामिल

जानकारी के अनुसार, भारत बंद को सपा, बहुजन समाज पार्टी (बसपा), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), द्रमुक, राष्ट्रीय जनता दल (राजद), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), जनता दल एस (जेडीएस), राष्ट्रीय लोक दल (रालोद), झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कई अन्य दलों का भी समर्थन हुआ है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) ने इस बंद में शामिल होने से इंकार कर दिया है।

यह भी पढ़ें: इस भाजपा विधायक ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने के दिए संकेत, मची खलबली

इस महीने दूसरा भारत बंद का ऐलान

आपको बता दें क‍ि यह सितंबर में किसी पार्टी द्वारा बुलाया गया दूसरा भारत बंद है। सबसे पहले एससी-एसटी एक्‍ट के विरोध में 6 सितंबर को सवर्ण संगठनोें ने भारत बंद का ऐलान किया था। अब 10 सितंबर को कांग्रेस का भारत बंद है। इसके बाद व्यापारियों के बड़े संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने 28 सितंबर को भी देश बंद का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें: Today Petrol Diesel Price: पेट्रोल व डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी जारी, राहत मिलने के आसार नहीं

Story Loader