अवतार सिंह भड़ाना दनकौर में चल रहे द्रोण मेले में बतौर चीफ गेस्ट पहुंचे थे। दनकौर के द्रोणाचार्य मंदिर में हर साल मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें कुश्ती, रंगारंग कल्चरल प्रोग्राम, रागनी व कुश्ती कम्पीटिशन आदि का आयोजन होता है। इस दौरान अवतार सिंह भड़ाना मीडिया से भी रुबरु हुए। उन्होंने कहा कि किसानों, दलितों व पिछड़ों की आवाज सदैव उठाई है। किसानों का दुख दर्द नहीं देखा जाता है। यहीं वजह है कि काफी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों की आवाज उठाते आ रहे है। भले ही वे गन्ना किसानों का भुगतान हो या फिर उनकी कोई ओर समस्या। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का निस्तारण भी किया जा रहा है।