25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दादरी नगर पालिका के सभासद को एक महिला ने बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर चप्पलों से पीटा

पेंशन मांगने पर करता था लॉन्ग ड्राइव पर चलने मांग तो महिला ने सिखाया सबक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 27 Sep 2018, 8:52 PM IST

Dadri Sabhasad

दादरी नगर पालिका के सभासद को एक महिला ने बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर चप्पलों से पीटा

नोएडा. ग्रेटर नोएडा में सड़क पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक विधवा महिला ने दादरी नगर पालिका के एक सभासद को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। सभासद की हरकत से नाराज महिला सभासद के परिवार के सामने ही उसे चप्पलों से पीटने लगी।

यह भी पढ़ेंः सुंदर भाटी गैंग के खिलाफ प्रशासन के इस ऐलान से पूरा गैंग जल्द हो जाएगा बर्बाद!

यह भी पढ़ें- ग्राइंडर मशीन की चपेट में आए ऑपरेटर का बन गया कीमा, वीडियो देखर सिहर जाएंगे आप

इस महिला का आरोप है कि दादरी नगर पालिका का यह सभासद उसे पशन देने के नाम पर लॉन्ग ड्राइव पर चलने की मांग करता था। दरअसल, महिला का आरोप है कि कुछ दिनों पहले पीड़ित विधवा पेंशन के लिए मदद मांगने के लिए सभासद के पास गई थी। इसके बाद पहले तो सभासद ने विधवा को पेशन दिलाने के बजाए अपने स्तर पर 5 हजार रुपये की आर्थिक मदद की। इसके बाद ही सभासद उसे परेशान करने लगा। वह बार-बार महिला से अपने साथ एक टूरिस्ट स्पॉट पर घूमने की बात करने लगा।

यह भी पढ़ें- यूपी के इस शहर में घर में कैद हुआ मुस्लिम परिवार, बच्चे भी नहीं जा पा रहे हैं स्कूल

इसी दौरान सभासद ने महिला का फोन नंबर हासिल कर लिया। इसी बीच पेंशन के देने के बजाय उसने अपने पास से 5 हजार रुपये देने की पेशकश कर दी और इसके बाद बदले में विधवा महिला से अपने साथ टूरिस्ट स्पॉट पर घूमने के लिए दबाव बनाने लगा। इसके बाद महिला को उसके परिवार के लोगों ने कानूनी कार्रवाई की सलाह दी, लेकिन इसी बीच उनकी हरकत से तंग आकर विधवा सभासद के घर पहुंच गई और वहां उसे उसके परिवार के सामने ही दौड़ा-दौड़ाकर चप्पलों से पिटाई कर दी। हालांकि, महिला ने अभी तक सभासद के खिलाफ अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।